पीएचडीसीसीआई के अध्यक्ष, डॉ. डीके अग्रवाल ने कहा कि विनिर्माण और सेवा व्यापार में तालमेल तलाशने, भारत-आसियन के बीच पेशेवरों का आवागमन और व्यापारिक दौरा सुनिश्चित करने, सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय परंपराओं को प्रोत्साहित करने जैसे कदमों से भारत और आसियान की अर्थव्यवस्थाओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग मजबूत होगा। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि आसियान की अर्थव्यवस्थाओं में भारत का निर्यात बढ़ाने की अपार संभावना है।