7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कल से शुरू हो रही है स्नैपडील की ‘डील्स ऑफ इंडिया सेल’, 80 फीसदी तक मिलेगी छूट

ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील ने स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए 'डील्स ऑफ इंडिया सेल' शुरू करने की घोषणा की। यह सेल 10 से 15 अगस्त तक चलेगी और इसकी 20 श्रेणियों में एक लाख से अधिक उत्पादों की बिक्री की जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 9 Aug 2018, 8:35 PM IST

Snapdeal offers

कल से शुरू हो रही है स्नैपडील की 'डील्स ऑफ इंडिया सेल', 80 फीसदी तक मिलेगी छूट

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील ने स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए 'डील्स ऑफ इंडिया सेल' शुरू करने की घोषणा की। यह सेल 10 से 15 अगस्त तक चलेगी और इसकी 20 श्रेणियों में एक लाख से अधिक उत्पादों की बिक्री की जाएगी। स्नैपडील इस सेल के माध्यम से फैशन, मिठाई, कलाकृतियों, होम डेकोर, फिटनेस उत्पादों आदि पर 80 प्रतिशत तक की आकर्षक छूट दे रही है। इसके साथ ही इंडसइंड बैंक के कार्ड पर 20 फीसदी का इंस्टैंट कैशबैक और एसबीआई एवं एचडीएफसी बैंक के डेबिट कार्डधारकों को 10 फीसदी की तत्काल छूट दी जा रही है।

इन कंपनियों के सामान पर होगी सेल
इस सेल में स्मार्टफोन, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं स्पोर्ट्स और फिटनेस उपकरणों की विस्तृत श्रृंखला सीमित अवधि के लिए उपलब्ध है। यह सेल भारतीय ब्रांडों जैसे खादी, मुफ्ती, इंटेक्स, ब्लू स्टोन, सफारी, एशियन पेंट्स, प्रेस्टीज, वादी आदि के उत्पादों को बढ़ावा देगी। साथ ही इसमें साड़ी, लहंगा, ज्वेलरी, जूती, बैग आदि पर आकर्षक छूट के साथ हैंडीक्राफ्ट और हैंडलूम उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला पेश की गई है।

भारतीय संस्कृति के रंग होंगे पेेश
स्नैपडील के प्रवक्ता ने कहा, "स्नैपडील की डील्स ऑफ इंडिया सेल के साथ स्नैपडील आकर्षक मूल्यों में उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध करा रही है। इस सेल में हमारी भारतीय संस्कृति के विविध रंग पेश किए गए हैं और यह उत्पाद की सभी श्रेणियों में अनेक डील्स प्रदान करेगा।"

इन खबरों को भी पढ़े
मुकेश अंबानी की जियो को बड़ा झटका, इस बड़े मीडिया हाउस ने तोड़ा व्यवसायिक रिश्ता

देश में 400 ब्रांच खोलने जा रहा है यह बैंक, नहीं होगी खाताधारकों को कोर्इ परेशानी

आइकिया ने शुरू किया देश में पहला स्टोर, मात्र 200 रुपए में मिलेगा सामान

फ्लिपकार्ट-वालमार्ट की मंजूरी के खिलाफ कोर्ट जाएगी कैट, 19 अगस्त को किया जा सकता है भारत बंद का एेलान

साउथ दिल्ली का मुख्यालय बेचेगा पीएनबी बैंक, 800 करोड़ में बिकने का अनुमान

बढ़ती प्रतिस्पर्धा में युवाओं को कमान सौंप रही है बड़ी कंपनिया, इंदिरा नूर्इ को भी इसलिए छोड़ना पड़ा था पद

र्इडी को बड़ा झटका, कोर्ट ने कहा, रिकवरी होने तक बैंकों होगा संपत्ति पर दावा