
AKTU Results 2021 declared: डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय ( Dr APJ Abdul Kalam Technical University ) उत्तर प्रदेश ने बीटेक और बीफार्मा फाइनल ईयर 2021 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आजाद टेक्निकल विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट aktu.ac.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
एकेटीयू ने ट्विट कर दी रिजल्ट की जानकारी
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय ( Dr APJ Abdul Kalam Technical University ) ने अपने ट्विटर प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी है। एकेटीयू ने ट्विट कर बताया है कि बी.टेक और बी. फार्मा अंतिम वर्ष ( 7 वें सेमेस्टर ) के परिणाम ( B.Tech and B.Pharm Exam 2021 ) जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट aktu.ac पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एकेटीयू ( AKTU) ने छात्रों को सलाह दी है कि ताजा अपडेट जानने के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट और ट्विटर प्लेटफॉर्म नियमित रूप से चेक करते रहें।
बीटेक और बीफार्मा परीक्षा ( B.Tech and B.Pharm Exam 2021 ) में शामिल छात्रों को रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय ( एकेटीयू ) की आधिकारिक वेबसाइट यानी aktu.ac.in पर जाएं। होम पेज पर दिए गए संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद छात्र जरूरी क्रेडेंशियल जैसी नाम, रोल नंबर व अन्य जानकारी लॉगिन कर सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपका परिणाम कंप्यूटर स्क्रिन पर आ जाएगा।
Web Title: AKTU Results 2021 Declared For Btech and Bpharm Courses
Updated on:
2 Jun 2021, 2:20 PM IST
Published on:
2 Jun 2021, 2:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.