24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अरुण पाटिल राजस्थान एमिटी यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट बने

वह सेंट्रल क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी के डीन और ऑस्ट्रेलिया की मोनाश यूनिवर्सिटी के प्रोजेक्ट ऑफिसर रह चुके हैं।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Jun 08, 2018

Education,Amity University,universities,education news in hindi

amity university

शिक्षाविद प्रोफेसर अरुण पाटिल को राजस्थान की एमिटी यूनिवर्सिटी का प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। ऑस्ट्रेलिया में 20 वर्ष तक काम करने के बाद प्रोफेसर अरुण पाटिल राजस्थान की एमिटी यूनिवर्सिटी का कामकाज संभालेंगे।

इस मौके पर पाटिल ने कहा, ‘‘हमारे देश में छात्रों को क्वॉलिटी एजुकेशन मुहैया कराना सबसे बड़ी चुनौती है। इंडियन यूनिवर्सिटीज अभी भी वल्र्ड टॉप 200 यूनिवर्सिटीज में शामिल नहीं है। शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता सुनिश्चित करना मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता है इसलिए मैं ऑस्ट्रेलिया से भारत आया हूं। इस समय विश्वस्तरीय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के मानकों और इससे संबंधित रैकिंग की अच्छी जानकारी उपलब्ध नहीं है।’’

ये भी पढ़ेः Learn English: इन घरेलू वस्तुओं की मदद से भी आप बोल सकते हैं इम्प्रेसिव इंग्लिश

ये भी पढ़ेः Kenny Troutt जिन्होंने तय किया सड़क से महल तक का सफर, जानिए उनके सक्सेस सीक्रेट्स

प्रोफेसर पाटिल ऑस्ट्रेलिया की डीकेन यूनिवर्सिटी में अनुबंध पर काम कर रहे थे। रूस की टॉमस्क पॉलिटेक्नीक यूनिवर्सिटी में विजिटिंग प्रोफेसर रह चुके हैं। वियतनाम की हो ची मिन्ह यूनिवर्सिटी ऑप टेक्निकल एजुकेशन में वह सलाहकार भी रह चुके हैं। पाटिल को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।

ये भी पढ़ेः रोबोटिक इंजीनियरिंग सहित फॉरेन कोर्स की बढ़ रही है डिमांड, दिलाते हैं लाखों का पैकेज

ये भी पढ़ेः फैकल्टीज के डॉक्यूमेंट नहीं रख पाएंगे टेक्नीकल कॉलेज, AICTE ने किया नियमों में बदलाव

एमिटी यूनिवर्सिटी जॉइन करने से पहले प्रोफेसर पाटिल पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स वर्क स्टडीज के डायरेक्टर और स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में डीकेन इंजीनियरिंग एजुकेशन रिसर्च (डीईईआर) के निदेशक रह चुके हैं। इससे पहले वह सेंट्रल क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी के डीन और ऑस्ट्रेलिया की मोनाश यूनिवर्सिटी के प्रोजेक्ट ऑफिसर रह चुके हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मोनाश यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग में मास्टर और पी.एचडी. की डिग्री हासिल की है। उन्हें अध्यापन, रिसर्च और मैनेजर लेवल पर 30 साल से ज्यादा का अनुभव हासिल है।