11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्लैट में इंट्रोड्यूस होगा नया इंटरफेस, एग्जाम आज, छात्रों को आएगी परेशानी

इस बार कॉमन लॉ एडमिशन टैस्ट (क्लैट) में नया इंटरफेस इंट्रोड्यूस किया गया है। इसे यूजर अनफ्रैंडली बताया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 13 May 2018, 10:36 AM IST

education news in hindi,CLAT exam,exam news in hindi,

clat examination

इस बार कॉमन लॉ एडमिशन टैस्ट (क्लैट) में नया इंटरफेस इंट्रोड्यूस किया गया है। इसे यूजर अनफ्रैंडली बताया जा रहा है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस बार स्टूडेंट्स को सेक्शन पर नेविगेट करने में थोड़ी परेशानी होगी।

पहले एक सेक्शन से दूसरे सेक्शन पर जाना आसान होता था। इस बार इसमें बदलाव किया गया है, जिससे स्टूडेंट्स को सवालों को काउंट कर सेक्शन का पता करना होगा। वहीं दूसरी ओर नए टैब भी इंट्रोड्यूस किए गए हैं। मार्क्ड फॉर रिव्यू बटन की जगह टैग और डीटैग का ऑप्शन दिया गया है। इसके अलावा टेक्स्ट साइज जैसे कई बदलाव किए गए हैं।

ये भी पढ़ेः हर महीने कमाएंगे लाखों, बनाएं एथिकल हैकिंग में कॅरियर

ये भी पढ़ेः आजमाएं ये आसान से उपाय तो पक्का मिलेगा प्रमोशन और बढ़िया सैलेरी

दरअसल यह बदलाव एग्जाम के लिए दूसरी एजेंसी हायर करने की वजह से माना जा रहा है। बहरहाल, जयपुर में रविवार को दोपहर ३ से ५ बजे तक एग्जाम आयोजित होगा। स्टूडेंट्स को १.३० बजे से रजिस्ट्रेशन के लिए सेंटर पर पहुंचना होगा। एग्जाम से पहले १५ मिनट का डेमो भी होगा। शहर में लगभग १५ सेंटर्स पर ३३२० स्टूडेंट्स एग्जाम देंगे। इस बार क्लैट में २२ प्रतिशत रजिस्ट्रेशन ज्यादा हैं।

ये भी पढ़ेः एग्रीकल्चर और बायोलॉजिकल फील्ड में प्लांट पैथोलॉजी है अच्छा ऑप्शन, फॉरेन जाने के भी हैं चांस

ये भी पढ़ेः रोज एक डॉलर के दान से गांव का सरकारी स्कूल बना हाईटेक, निजी स्कूलों को दी मात

ये भी पढ़ेः इस हफ्ते निकलेगी 68,500 सरकारी नौकरियां, जाने कहां अप्लाई करना है

दूर दे दिए सेंटर
स्टूडेंट्स के अनुसार, एजेंसी बदलाव के चलते इस बार सेंटर दूर-दराज के क्षेत्रों में दिए गए हैं। एक्सपट्र्स का सुझाव है कि स्टूडेंट्स डीहाइडे्रशन से बचने के लिए पानी की बोतल साथ ले जाएं। वहीं सेंटर पर करीब एक घंटा पहले पहुंचकर अवलोकन करें। साथ ही एग्जाम में मुश्किल सवालों में समय बबार्द न करें।