30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona Effect:  देश की राजधानी में लॉकडाउन के बाद जेएनयू ने सेंट्रल लाइब्रेरी को किया बंद, कैंपस में आवाजाही पर रोक

Corona Effect: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस विस्फोट के बाद आगामी सोमवार तक के लिए लॉकडाउन लागू है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने कोरोना मरीजों की संख्या को तेजी से बढ़ोतरी को देखते हुए सेंट्रल लाइब्रेरी को बंद करने का फैसला लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 20 Apr 2021, 1:15 PM IST

jnu central library

Corona Effect: देशभर में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है। कोरोना विस्फोट के मद्देनजर दिल्ली में आगामी सोमवार सुबह तक लॉकडाउन लागू रहेगा। इस बीच जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी सोमवार को अपनी सेंट्रल लाइब्रेरी को बंद करने की घोषणा कर दी है।साथ ही कैंपस में बाहरी व छात्रों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। जेएनयू प्रशासन ने जारी आदेश में कहा है कि दिल्ली सरकार द्वारा घोषित कर्फ्यू के कारण डॉ. बीआर अंबेडकर सेंट्रल लाइब्रेरी को 19 अप्रैल सुबह नौ बजे से 26 अप्रैल 2021 यानि सोमवार सुबह तक के लिए बंद कर दिया है। लॉकडाउन पर अमल सख्ती से किया जाएगा।

Read More: JAM 2021 Registration: आईआईएससी में मास्टर ऑफ साइंस के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, यहां से करें आवेदन

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर में रहने वाले छात्रों और कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों को कर्फ्यू लागू रहने तक परिसर के भीतर नहीं जाने का निर्देश दिया है। केवल इमरजेंसी आवाजाही को छोड़कर कैंपस के गेट भी बंद रहेंगे। इसके साथ ही बाहरी व्यक्ति भी कैंपस के अंदर प्रवेश नहीं कर पाएंगे। जेएनयू ने कहा है कि आवश्यक खाद्य पदार्थ, किराने का सामान, फल और सब्जियां, डेयरी, फार्मास्यूटिकल्स और एटीएम चालू रखने की अनुमति है। इसके अलावा कर्फ्यू के समय अन्य सभी दुकानें, ढाबे और कैंटीन बंद रहेंगे।

Read More: ICSCE ICSE exam 2021 cancelled: आईसीएसई परीक्षाएं रद्द और आईएससी परीक्षा स्थगित

Corona Effect: बता दें कि दिल्ली सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण सोमवार को 19 अप्रैल रात 10 बजे से 26 अप्रैल की सुबह 5 बजे तक पूर्ण तालाबंदी की घोषणा की है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कल इसकी घोषणा करते हुए कहा था कि कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या से निपटने के लिए यह कदम उठाना जरूरी हो गया था। पिछले कुछ दिनों से तो केवल दिल्ली में कोरोना के 25 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

Read More: Covid-19 effect: इन राज्यों में समय से पहले हुई समर वेकेशंस की घोषणा

Web Title: Corona Effect jnu closed central library after lockdown in delhi

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा