28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CUET UG 2022 : आज जारी होंगे सीयूईटी यूजी फेज -2 एडमिट कार्ड , ऐसे करें डाउनलोड

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी यूजी) की फेस 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड आज जारी होंगे। सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी इन्हें आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 1 Aug 2022, 10:48 AM IST

CUET Admit Card 2022

CUET Admit Card 2022

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज सोमवार को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट के फेज-2 (CUET UG 2022) की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर सकती है। 4 अगस्त होने वाले सीयूईटी एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार एक बार एडमिट कार्ड के जारी होने के बाद उसे आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते है। छात्रों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उनके एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का इस्तेमाल करना होगा।

6 लाख से ज्यादा छात्रों देंगे एग्जाम
सीयूईटी फेज-2 परीक्षा का आयोजन 4 अगस्त से 20 अगस्त तक होगा। इस एग्जाम में करीब 6 लाख से ज्यादा बच्चे शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र की गड़बड़ी के कारण जुलाई में आयोजित सीयूईटी फेस 1 की परीक्षा में शामिल नहीं होने वाले स्टूडेंट भी इसमें शामिल हो रहे है। सीयूईटी यूजी फेज-2 की परीक्षा के लिए साइंस स्ट्रीम के फिजिक्स, कैमिस्ट्री और बायोलॉजी के छात्रों के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- ICSE 12th Result 2022: ICSE ने जारी किया 12वीं का परिणाम, cisce.org पर देखें रिजल्ट


ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर विजिट करें।
- अब होमपेज पर ‘CUET Admit Card 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपनी आवेदन संख्या, जन्म तिथि व अन्य जानकारियां दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- आप भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा आवेदन की तारीख बढ़ी, अब इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम

14.7 लाख छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन
सीयूईटी यूजी 2022 परीक्षा दो चरणों में हो रही है। इस परीक्षा के लिए 14.7 लाख स्टूडेंट ने रजिस्ट्रेशन कराया था। पहले चरण में लगभग 8 लाख स्टूडेंट शामिल हुए थे। बाकी बचे हुए छात्र दूसरे चरण की परीक्षा में हिस्सा ले रहे है।

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग