31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi University Exams 2021: यूजी और पीजी परीक्षाओं के लिए फॉर्म जारी, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल

Delhi University Exams 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सेमेस्टर 2021 के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं के लिए फॉर्म जारी कर दिए हैं। परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल शाम 5 बजे है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 20 Apr 2021, 7:12 PM IST

du exam.

Delhi University Exams 2021: देशभर में बेकाबू कारोना संकमण के बीच दिल्ली विश्वविद्यालय ने अकादमिक सेमेस्टर 2021 के लिए स्नातक ( UG ) और स्नातकोत्तर ( PG ) पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं के लिए फॉर्म जारी कर दिए हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय ने फॉर्म जारी करने की सूचना अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना के जरिए दी है। अधिसूचना में कहा गया है कि यूजी और पीजी के छात्र परीक्षा देने के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।

एनसीडब्लूईबी प्रोफेशनल कोर्सेज, सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, एडवांस डिप्लोमा, इंटेंसिव डिप्लोमा, और इंटेंसिव एडवांस डिप्लोमा के छात्रों के लिए वहीं फॉर्म जारी किए गए हैं जो यूजी और पीजी छात्रों के लिए जारी किए गए हैं। ओपन लर्निंग स्कूल के छात्रों के लिए अलग से लिंक डीयू प्रशासन की ओर से मुहैया कराए जाएंगे। डीयू परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल शाम 5 बजे तक है।

डीयू के पूर्व दात्र वेबसाइट पर इम्प्रूवमेंट एग्जाम और कंपार्टमेंटल एग्जाम के लिए आवेदन कर सकते हैं या सीधे लिंक के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

Read More: NATA 2021 result released: आर्किटेक्चर प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

सभी के लिए फॉर्म भरना अनिवार्य

डीयू के छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फार्म भर सकते हैं और ऑनलाइन मोड में परीक्षा शुल्क जमा करा सकते हैं। छात्रों को पिछले सेमेस्टर की एक मार्कशीट की एक प्रति भी अपलोड करनी होगी। इसलिए उन्हें इसकी सॉफ्ट कॉपी खरीदनी होगी और इसे अपने सिस्टम में सेव करना होगा। सफलतापूवर्तक फॉर्म जमा हुए या नहीं इस बात की पुष्टि डीयू के सभी संकायों, कॉलेजों या विभागों को करनी होगी। डीयू के सभी छात्रों के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना अनिवार्य है। डीयू की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रत्येक छात्र के लिए परीक्षा फॉर्म भरना अनिवार्य है। जो छात्र परीक्षा फॉर्म भरने में विफल रहते हैं या उनके परीक्षा फॉर्म की पुष्टि उनके संबंधित संकाय और विभाग द्वारा नहीं जाएगी उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Read More: UGC NET 2021 postponed: कोरोना के चलते एनटीए यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित

सफल आवेदकों को ही जारी किए जाएंगे एडमिट कार्ड

सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले छात्रों को डीयू द्वारा सूचित किया जाएगा और उसी के मुताबिक एडमिट कार्ड 2021 यूजी और पीजी परीक्षा के लिए जारी किए जाएंगे। डीयू ने पहले नए ब्व्टप्क्.१ ९ दिशानिर्देश जारी किए थेए जिसके अनुसार कक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती रहेंगी वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर।

Read More: Corona Effect: देश की राजधानी में लॉकडाउन के बाद जेएनयू ने सेंट्रल लाइब्रेरी को किया बंद, कैंपस में आवाजाही पर रोक

Web Title: Delhi University Exams 2021: forms for ug pg courses released

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा