31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UGC NET 2021 postponed: कोरोना के चलते एनटीए यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित

UGC NET 2021 postponed: देशभर में बेकाबू कोरोना संक्रमण को देखते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट दिसंबर 2020 परीक्षा स्थगित कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 20 Apr 2021, 6:25 PM IST

UGC NET 2021 postponed

UGC NET 2021 postponed: देशभर में बेकाबू कोरोना संक्रमण को देखते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट दिसंबर 2020 परीक्षा स्थगित कर दी है। यूजीसी नेट परीक्षा 2 मई से 17 मई 2021 के बीच होने वाली थी। परीक्षा टलने की सूचना मंगलवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि परीक्षा के आयोजन में जुटे स्टाफ और उम्मीदवारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर 2020 और मई 2021 परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया गया है।

Read More: NATA 2021 result released: आर्किटेक्चर प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( NTA ) ने नोटिस जारी कर बताया है कि नई तिथियों की सूचना परीक्षा शुरू होने से कम से कम 15 पहले दे दी जाएगी। फिलहाल ताजा अपडेट जानने के लिए परीक्षार्थी यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in चेक करते रहें। परीक्षा से जुड़ी किसी जानकारी के लिए उम्मीदवार 011-40759000 या कॉल या फिर ugcnet@net.ac.in पर ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं। एनटीए द्वारा जेईई मेन स्थगित किए जाने के बाद से ही सोशल मीडिया पर यूजीसी नेट परीक्षा को भी कुछ समय के लिए टालने की मांग की जा रही थी। उम्मीदवारों को नई डेट की सूचना ugcnet.nta.nic.in पर दी जाएगी।

Read More: Covid-19 effect: कोरोना के चलते पंजाब में 30 अप्रैल तक सभी शिक्षण संस्थान और कोचिंग सेंटर रहेंगे बंद

बता दें कि देशभर के विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में जूनियर प्रोफेसर फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाता है। यह आमतौर पर जून और दिसंबर में होता है। लेकिन 2020 में कोरोना महामारी महामारी के चलते जून की परीक्षा के आयोजन मे देरी हुई थी। बाद में एनटीए ने परीक्षा का आयोजन 16 सितंबर से 18 सितंबर और 21 सितंबर से 25 सितंबर तक किया था। जून परीक्षा की देरी के चलते यूजीसी नेट दिसंबर 2020 परीक्षा के आयोजन में भी देरी हुई है। यूजीसी नेट दिसंबर 2020 के लिए आवेदन की प्रकिया फरवरी-मार्च 2021 में पूरी हुई थी।

Read More: Corona Effect: देश की राजधानी में लॉकडाउन के बाद जेएनयू ने सेंट्रल लाइब्रेरी को किया बंद, कैंपस में आवाजाही पर रोक

Web Title: UGC NET 2021 NTA Exam Postponed