30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IGNOU Admission 2023: इग्नू जनवरी सत्र, प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

IGNOU January Session 2023: उम्मीदवार इग्नू प्रवेश के लिए जनवरी 2023 में ignou.ac.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। जनवरी 2023 सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। यह अंतिम तिथि ऑनलाइन पाठ्यक्रमों और ओडीएल पाठ्यक्रमों के लिए बढ़ा दी गई है। अब इन कोर्सेज के लिए फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2023 कर दी गई है। इग्नू के इन प्रोग्राम्स में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट यानी ignou.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 21 Feb 2023, 5:42 PM IST

इग्नू जनवरी सत्र 2023  की प्रवेश अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकते है आवेदन

IGNOU Admission Last Date Extended

IGNOU Admission Last Date Extended 2023: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) जनवरी सत्र के लिए प्रवेश की तारीख बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार इग्नू जनवरी 2023 प्रवेश के लिए ignou.ac.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। यह जनवरी 2023 सत्र के लिए अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। यह अंतिम तिथि ऑनलाइन पाठ्यक्रमों और ओडीएल पाठ्यक्रमों के लिए बढ़ाई गई है। जो उम्मीदवार इग्नू के जनवरी 2023 सत्र के ऑनलाइन कोर्स और ओडीएल कोर्स के लिए आवेदन करना चाहते हैं और किसी कारणवश अब तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वे इस बढ़ी हुई अंतिम तिथि का लाभ उठा सकते हैं। इग्नू के इन प्रोग्राम के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अब इन कोर्सेज के लिए फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 28 फरवरी, 2023 कर दी गई है।

आवेदन कैसे करें -

1. आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध योग्यता के आधार पर ओडीएल कार्यक्रम, ऑनलाइन कार्यक्रम और
3. ओडीएल कार्यक्रम के लिंक को चुने।
4. आप जिस प्रोग्राम के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें, फिर आवेदन पूरा करें।
5. आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
6. प्रक्रिया समाप्त होने के बाद पृष्ठ को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें।
7. आप अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट की सूचना देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें-भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2023 अधिसूचना जारी, ऑनलाइन आवेदन करें


इन कार्यक्रमों के लिए विलंब शुल्क लगेगा -

ऑनलाइन ओडीएल (ODL) कार्यक्रमों और योग्यता आधारित ओडीएल (ODL) कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण करने का अंतिम दिन बढ़ा दिया गया है, यह परीक्षा जनवरी सत्र की है। यह भी जान लें कि जनवरी 2023 सत्र के लिए पुन: पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी गई है। हालांकि, उम्मीदवारों को फिर से पंजीकरण करने के लिए विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा, जो 200 रुपये निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें-12वीं पास के लिए विदेश में पढ़ने का मौका, सरकार दे रही है स्कॉलरशिप, आज से आवेदन हुए शुरू

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा