30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NATA 2021 admit card : नाटा का एडमिट कार्ड कुछ ही देर में होगा जारी, यहां से करें डाउनलोड

NATA 2021 admit card : NATA 2021 की पहली परीक्षा 10 अप्रैल, 2021 को देश भर में आयोजित की जाएगी। इस एग्जाम के लिए काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर एडमिट कार्ड कुछ देर में जारी कर देगा। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख और अन्य दिशा निर्देश भी दिए गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 6 Apr 2021, 5:41 PM IST

nata 2021

NATA 2021 admit card : काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर ( CoA ) आज पहली नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर आर्किटेक्चर ( NATA 2021 ) के लिए एडमिट कार्ड ( Admit Card ) जारी करने जा रहा है। नाटा का पहला टेस्ट 10 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अपना आवेदन रजिस्ट्रेशन कराया वो सीओए द्वारा एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट nata.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : RSMSSB JE answer key 2021: जूनियर सिविल इंजीनियर परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

सीओए NATA 2021 परीक्षा का एडमिट कार्ड क्ज्ञ केवल ऑनलाइन फॉर्मेट जारी करेगा। डाक या किसी अन्य माध्यम से उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। नाटा 2021 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इन प्रक्रियाओं के तहत एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

सबसे पहले उम्मीदवार NATA की आधिकारिक वेबसाइट पर nata.in पर जाएं। होम पेज पर उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक को सर्च कर क्लिक करें। ऐसा करने पर स्क्रीन पर एक लॉगिन दिखाई देता है। उम्मीदवार आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें। उसके बाद उम्मीदवार डैशबोर्ड से NATA प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाने के बाद उम्मीदवारों को चाहिए कि वो सभी डिटेल्स की जानकारियों की गंभीरता से जांच कर लें। अगर एडमिट कार्ड का डेटा एनएटीए 2021 आवेदन पत्र में दिए गए डेटा से मेल न हीं खाता है तो आप एनएटीए हेल्प डेस्क से 9560707764, 9319275557 पर सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक संपर्क कर सहायता ले सकते हैं या नाटा का ईमेल nata.helpdesk2021@gmail.com कमियों की जानकारी देकर उसे करा सकते हैं।

बता दें कि NATA 2021 एग्जाम 10 अप्रैल को सुबह 10 बजे शुरू होगा और दोपहर 1 बजे समाप्त होगा।

यह भी पढ़ें :PPC 2021 : पीएम मोदी कल शाम 7 बजे छात्रों को देंगे स्ट्रेस मैनेजमेंट के टिप्स, ‘परीक्षा पे चर्चा’ का ऐसे देखें लाइव प्रसारण

परेशानी से बचने को करें ये काम

नाटा 2021 परीक्षा शुरू होते के समय किसी भी परेशानी से बचने के लिए जरूरी दिशानिर्देशों को गंभीर से पढ़ लें। आप वैसा ही करें जैसा कहा गया है। ये हैं नाटा 2021 के दिशानिर्देश :

उम्मीदवारों को मूल वैध आईडी प्रूफ, पेन, पेंसिल, मोटे काम के लिए इरेजर, कार्ड की प्रिंटेड कॉपी अपने पास जरूर रखें। मोटे काम के लिए परीक्षा केंद्र पर पेपर उपलब्ध कराया जाएगा। स्वीकार्य वैध आईडी प्रूफ आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी होना आपके पास होना जरूरी है।

यह भी पढ़ें :NEET PG 2021 Admit Card: नीट पीजी परीक्षा के एडमिट कार्ड 12 अप्रैल को होंगे जारी, ऐसे करें डाउनलोड

विवरण्किा और एडमिट कार्ड में बताए गए समय का पालन करें। केवल अपने एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा हॉल में प्रवेश करें। उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में सुबह 9 बजे रिपोर्ट करना होगा। गेट सुबह 9 बजकर 15 बजे खुलेंगे और 9 बजकर 45 बजे तक रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। परीक्षा हॉल के गेट सुबह 10 बजे बंद हो जाएंगे। परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होगी।

10 बजकर 15 मिनट के बाद परीक्षा हॉल में उम्मीदवारों के देर से प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। होगी और कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। दोपहर 1.00 बजे से पहले परीक्षा केंद्र से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग