29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NEET PG 2023: कल होगा नीट पीजी एग्जाम, जानें ड्रेस कोड से लेकर आवश्यक डॉक्यूमेंट्स सहित सभी जरूरी बातें

NEET PG Exam: नीट पीजी परीक्षा का आयोजन कल 05 मार्च, 2023 को होना है।परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू होगी और दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। NBE की ओर से जारी दिशा- निर्देशों का पालन करना होगा। एग्जाम में जानें से पहले, जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़ना चाहिए वरना परीक्षा केंद्र पर काफी परेशानी हो सकती है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 4 Mar 2023, 2:52 PM IST

NEET PG 2023 के लिए आज से फॉर्म करेक्शन का मौका, जाने क्या है लास्ट डेट

NEET PG 2023 from correction start

NEET PG Exam 2023: नीट पीजी परीक्षा का आयोजन कल 05 मार्च, 2023 को होना है। जो भी अभ्यर्थी इस एग्जाम में शामिल हो रहे हैं, उन्हें NBE की ओर से जारी दिशा- निर्देशों का पालन करना होगा। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (National Board of Examinations, NBE) की ओर से आयोजित होने वाली यह परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू होगी और दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। जो स्टूडेंट्स इस एग्जाम में शामिल होंगे उन्हें अपना एडमिट कार्ड के साथ मूल पहचान पत्र (identity card) के साथ- साथ लेटेस्ट फोटोग्राफी भी ले जाना होगा। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (National Board of Examinations, NBE) के अनुसार परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, टैबलेट, कैलकुलेटर, घड़ी, ब्लूटूथ आदि जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की अनुमति नहीं है, इसके अलावा एग्जाम में अंगूठियां, झुमके, चेन, चूड़ियां आदि जैसे किसी भी ज्वेलरी और पर्स, बेल्ट, चश्मे आदि की सेंटर पर आने की अनुमति नहीं है।

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (National Board of Examinations, NBE) की ओर से जारी दिशा- निर्देशों-

1. आपको एग्जाम में जानें से पहले, जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़ना चाहिए वरना परीक्षा केंद्र पर काफी परेशानी हो सकती है। आपको बता दे की यह प्रवेश परीक्षा 26,168 डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी), 13,649 मास्टर ऑफ सर्जरी (एमएस) और 922 पीजी डिप्लोमा में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है।

यह भी पढ़ें -CUET UG 2023: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2023 के लिए देखें महत्वपूर्ण टिप्स, 12 मार्च है आवेदन की लास्ट डेट


2. राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड की ओर से जारी से दिशा-निर्देशों के अनुसार नीट पीजी उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र पर बेल्ट, चश्मा, पर्स, इरेजर, वॉलेट ही नहीं बल्कि कंगन, अंगूठी, झुमके, नोज-पिन, चेन समेत कई वस्तुएं और आभूषण पहनने पर पाबंदी लगाई गई है।
3. राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड की ओर से जारी से दिशा-निर्देशों के तहत नीट पीजी उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र पर बेल्ट, चश्मा, पर्स, इरेजर, वॉलेट ही नहीं बल्कि कंगन, अंगूठी, झुमके, नोज-पिन, चेन समेत कई वस्तुएं और आभूषण पहनने पर पाबंदी रहेगी।
4. उम्मीदवारों के पास कोई भी स्टेशनरी आइटम जैसे मुद्रित या लिखित पाठ्य सामग्री, नोट्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, पेन, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, लेजर आदि नहीं होने चाहिए।

यह भी पढ़ें-अब एग्जाम की तैयारी होगी बिल्कुल फ्री, यूजीसी लॉन्च करने जा रहा है 6 मार्च को ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म 'SATHEE'

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग