22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NEET UG 2025 City Slip: जानिए कब जारी होगा नीट परीक्षा के लिए सिटी स्लिप, ऐसे करें डाउनलोड

NEET UG 2025 City Slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) इस सप्ताह नीट यूजी परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर सकता है। परीक्षा 4 मई को होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 21 Apr 2025, 6:36 PM IST

NEET UG 2025 City Slip

NEET UG 2025 City Slip: नीट यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) इस सप्ताह नीट यूजी परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर सकता है। नीट यूजी परीक्षा का आयोजन देश भर में 4 मई 2025 को होगा। वहीं एडमिट कार्ड परीक्षा के 3-4 दिन पहले जारी किए जाएंगे।

ऐसे देखें सिटी स्लिप (NEET UG City Slip)

नीट यूजी परीक्षा के लिए सिटी स्लिप परीक्षा से पहले जारी किए जा रहे हैं ताकि ऐसे कैंडिडेट्स जो दूर से आने वाले हैं उन्हें परीक्षा शहर के बारे में पता चल जाए। सिटी स्लिप देखने के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर जाएं। 

यह भी पढ़ें- यूपी के इस कॉलेज से करें MBA, एक लाख से भी कम है फीस | MBA College

एडमिट कार्ड पर दर्ज होंगी ये डिटेल्स (NEET UG Admit Card 2025)

नीट यूजी परीक्षा के एडमिट कार्ड पर ये डिटेल्स दर्ज होंगी- 

  • कैंडिडेट्स का नाम
  • जन्म तिथि
  • लिंग
  • आवेदन संख्या
  • रोल नंबर
  • क्यूआर कोड
  • आवेदक की कैटेगरी 
  • परीक्षा तिथि और समय 
  • रिपोर्टिंग समय 
  • भाषा 
  • केंद्र का नाम और पता
  • कैंडिडेट्स का हस्ताक्षर 

यह भी पढ़ें- एग्जाम पैटर्न और मार्किंग सिस्टम समझने के लिए प्रैक्टिस करें JEE Advanced का मॉक टेस्ट, यहां जारी हुआ लिंक

ऐसे चेक करें सिटी स्लिप (NEET UG City Slip Steps To Download)

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर जाएं 
  • होमपेज पर नीट यूजी सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें 
  • अब अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि डालें 
  • नीट परीक्षा का सिटी स्लिप आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा 
  • इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें

यह भी पढ़ें- NIT Patna Recruitment: बिना लिखित परीक्षा NIT Patna में जॉब पाने का मौका, यहां देखें योग्यता, सैलरी और अन्य डिटेल्स

नीट यूजी परीक्षा के लिए जरूरी दिशा निर्देश (NEET UG Exam Guidelines)

  • एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा 
  • फोटोग्राफ परीक्षा केंद्र पर ले जाएं 
  • एडमिट कार्ड पर अपने बाएं अंगूठे का निशान लगाएं
  • हस्ताक्षर परीक्षा केंद्र पर किए जाएंगे - इसलिए अपने एडमिट कार्ड पर हस्ताक्षर न करें
  • अपने एडमिट कार्ड के साथ अपना आधार कार्ड या कोई फोटो आईडी ले जाना न भूलें