scriptChhattisgarh Election 29 seats can change equation Congress-BJP shocked and upset | छत्तीसगढ़ चुनाव : 29 सीटें बदल सकती हैं समीकरण, कांग्रेस-BJP के माथे पर पड़ी शिकन | Patrika News

छत्तीसगढ़ चुनाव : 29 सीटें बदल सकती हैं समीकरण, कांग्रेस-BJP के माथे पर पड़ी शिकन

locationनई दिल्लीPublished: Jun 26, 2023 05:16:31 pm

छत्तीसगढ़ चुनाव नजदीक आ गए हैं। भाजपा कांग्रेस कील कांटे संग चुनाव प्रचार कर रहे हैं। सर्व आदिवासी समाज ने घोषणा की है कि, वह सभी 29 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। जिसके बाद भाजपा और कांग्रेस परेशान हैं।

congress_bjp.jpg
भाजपा और कांग्रेस परेशान
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियां अपनी तैयारियां कर रहीं हैं। सर्व आदिवासी समाज के ऐलान के बाद भाजपा और कांग्रेस के माथे पर शिकन की लकीरें साफ-साफ महसूस की जा सकती हैं। इस ऐलान के बाद 29 सीटों पर भाजपा-कांग्रेस की जीत की राह कुछ कठिन हो जाएगी। क्योंकि ये सभी 29 सीटें आदिवासी बाहुल्य इलाके की हैं। कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी दिक्कत होने वाली है। क्योंकि विधानसभा चुनाव 2018 में छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी बाहुल्य सीटों में से 28 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। 2022 में छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में अकबर कोर्राम को 23 हजार वोट मिले थे और वो तीसरे स्थान पर थे। यह सीट कांग्रेस ने जीती थी। अकबर कोर्राम को 23 हजार वोट सबकी परेशानी का सबब हैं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.