3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केजरीवाल का बड़ा दावा! बोले- लिख कर देता हूं गुजरात में बन रही AAP की सरकार

Gujarat Assembly Elections 2022 : आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी रविवार को प्रचार के दौरान एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 27 Nov 2022, 2:54 PM IST

arvind kejriwal

arvind kejriwal

Gujarat Assembly Elections 2022 : गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से पहले सभी राजनीतिक पार्टियों जोर—शोर से प्रचार में जुटी हुई है। गुजरात में चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी पूरी ताकत झोंकने जा रही है। वहीं आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने भी चुनाव प्रसार जुट गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगामी गुजरात चुनाव को लेकर एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर हमला बोला। सीएम केजरीवाल ने रविवार को लिखित रूप से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद आप गुजरात में सरकार बनाएगी।


वहीं आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रचार के दौरान एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है। उन्होंने गुजरात में सरकारी कर्मचारियों से आप को समर्थन देने का आग्रह किया और उनके लिए पुरानी पेंशन योजना अगले साल 31 जनवरी तक लागू करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि बहुत सारे कच्चे कर्मचारी हैं, ड्राइवर, कंडक्टर, होमगार्ड और वर्कर हैं। हम सारे कर्मचारी की समस्याएं दूर करेंगे।


अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि पहली बार 27 साल के अंदर इतना बौखलाई है। सत्तापक्ष के लोग काफी डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार मैंने सुना की वोटर बताने में डरता है की वो किसे वोट दे रहे है। इतना ही नहीं बीजेपी के वोटर्स आप पार्टी को वोट देने वाले हैं। आज मैं लिख के भविष्यवाणी करने जा रहा हूं कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है।

यह भी पढ़ें- गुजरात चुनाव: BJP का घोषणा पत्र जारी, 5 साल में 20 लाख रोजगार, लड़कियों को मुफ्त इलेक्ट्रिक स्कूटी


आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी भविष्यवाणी ने सही निकलती है। साल 2014 में जब दिल्ली में चुनाव हुआ था तो एक पत्रकार को लिखकर दिया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि कांग्रेस की इसबार हार का सामना करना पड़ेगा। तब किसी ने यकीन नहीं हुआ, लेकिन कांग्रेस की जीरो सीट आई थी। इसके बाद पंजाब के चुनाव के दौरान भी भविष्यवाणी की थी। अब केजरीवाल ने गुजरात चुनाव को लेकर ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें- गुजरात चुनाव के पहले चरण में 21% उम्मीदवारों पर आपराधिक केस, AAP के सबसे ज्यादा दागी