3 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bigg Boss 20 में लव और गुल्लू के इक्वेशन पर उदिति का बड़ा बयान, बोलीं- ‘ये सब अननैचुरल लगता है, क्रिंज माही का सपोर्ट है’

Uditi Singh Statement: ‘बिग बॉस 20’ में लव और गुल्लू के रिश्ते पर उदिति ने अपनी राय रखी है। उन्होंने दोनों के एंगल को ‘अननैचुरल, क्रिंज और फेक’ बताया।
2 min read
Google source verification
Love Gullu

Bigg Boss 20 के घर में उदिति ने दिया ये बयान (सोर्स: instagram: edit.som.361)

Uditi on Love Gill and Gullu: ‘बिग बॉस 20’ के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्तों और बयानबाजी का दौर जारी है। अब लव और गुल्लू के बीच के इक्वेशन पर उदिति सिंह ने खुलकर अपनी राय रखी है। उन्होंने दोनों के एंगल को ‘अननैचुरल’, ‘क्रिंज’ और ‘फेक’ बताया है। उदिति के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

लव और गुल्लू के रिश्ते पर क्या बोलीं उदिति?

उदिति ने लव और गुल्लू के बीच नजर आने वाले रिश्ते पर बात करते हुए कहा, “लव बहुत अननैचुरल लगती है और गुल्लू के साथ उसका एंगल क्रिंज और फेक लगता है।” उनके इस बयान के बाद दोनों के इक्वेशन को लेकर चर्चा शुरू हो गई। इसके साथ ही उदिति ने माही को भी ‘क्रिंज’ बताया और कहा इनका तो सबको सपोर्ट होता है।

इसके बाद आम्रपाली दुबे बीच में आईं और स्कॉट को भी इस मामले को लेकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा, “तू क्यों सबकी बकवास सुनता है और मेरे पास डिस्कस करता है? मत कर ना प्लीज। मैं किसी के बारे में न बोलूंगी, न सुनूंगी।” वहीं, शो में लव और गुल्लू के बीच दिखाई देने वाली बॉन्डिंग को लेकर दर्शकों की अपनी-अपनी राय है।

सोशल मीडिया पर भी हुई बयान की चर्चा

उदिति की टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। एक यूजर ने उदिति का बचाव करते हुए लिखा कि वह अपने दोस्त के पीछे बात नहीं करते। वहीं, दूसरे यूजर ने उदिति के रवैये पर सवाल उठाया। इस तरह लव और गुल्लू के रिश्ते को लेकर उदिति की टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर भी बहस को जन्म दिया है।

‘बिग बॉस 20’ में लगातार बदल रहे समीकरण

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में हर दिन कंटेस्टेंट्स के बीच नए समीकरण देखने को मिल रहे हैं। घर में बयानबाजी, तकरार और बदलते रिश्ते लगातार चर्चा में बने हुए हैं।

बता दें, एक चौंकाने वाले मिड-वीक एविक्शन में रीति तिवारी का ‘बिग बॉस 20’ का सफर अचानक खत्म हो गया। इसके बाद घर के गेम और कंटेस्टेंट्स के समीकरणों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल, लव और गुल्लू के रिश्ते को लेकर उदिति का बयान दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग