26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिग बॉस 20 के विवाद के बीच डॉली बिंद्रा का पोस्ट वायरल, बोली-‘लोग बुरे नहीं, हालात बुरे होते हैं, ये लोग बुरे है’

Dolly Bindra Viral Post: बिग बॉस 20 के विवाद के बीच डॉली बिंद्रा का पोस्ट चर्चा में है। उन्होंने लिखा, ‘लोग बुरे नहीं, हालात बुरे होते हैं, गलत बात, लोग बुरे होते हैं।’ यूजर्स इसे मनोज तिवारी और रीति तिवारी से जोड़ रहे हैं।
2 min read
Google source verification
Dolly Bindra Bigg Boss 20

डॉली बिंद्रा के पोस्ट ने खींचा ध्यान (सोर्स: IMDb/instagram-beingjyotinahak1)

Bigg Boss 20 Controversy: ‘बिग बॉस 4’ में अपनी तेज आवाज और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर रहीं डॉली बिंद्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। डॉली ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसे ‘बिग बॉस 20’ में चल रहे विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें, डॉली ने अपने इस पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है, बस रीति तिवारी और काजी तौकीर से जुड़े कुछ हैशटैग का इस्तेमाल किया। इसी वजह से सोशल मीडिया यूजर्स इसे शो में चल रहे विवाद से जोड़ रहे हैं।

डॉली बिंद्रा ने शेयर किया ये पोस्ट

डॉली बिंद्रा ने सोशल मीडिया पर एक टेक्स्ट पोस्ट शेयर किया। इसमें लिखा था, “कहते हैं कि, लोग बुरे नहीं होते, हालात बुरे होते हैं। हेलो! गलत बात। लोग बुरे होते हैं।”

इस पोस्ट के साथ उन्होंने ‘बिग बॉस 20’ से जुड़े हैशटैग भी लगाए। इसके बाद यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में डॉली के पोस्ट को शो के मौजूदा विवाद से जोड़कर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। हालांकि, डॉली ने पोस्ट में यह स्पष्ट नहीं किया कि वह किस घटना या किस व्यक्ति के बारे में बात कर रही हैं। ऐसे में इसे मनोज तिवारी या रीति तिवारी पर सीधा तंज कहना डॉली की ओर से पुष्टि नहीं की गई बात होगी।

यूजर्स ने कमेंट में रीति तिवारी का किया जिक्र

डॉली के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा कि लोग बुरे होने के साथ-साथ घमंडी भी होते हैं। दूसरे यूजर ने भी इसी तरह की प्रतिक्रिया दी। वहीं एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि डॉली बिंद्रा की ‘बिग बॉस’ में एंट्री करवानी चाहिए।

एक अन्य यूजर ने बिहार और बिहारियों से जुड़े विवाद का जिक्र करते हुए रीति तिवारी पर तीखी टिप्पणी की। कमेंट में उनके कथित बयान और व्यवहार को लेकर आपत्तिजनक और व्यक्तिगत टिप्पणियां भी की गईं।

‘बाप पे जाना नहीं’ से सुर्खियों में आई थीं डॉली

डॉली बिंद्रा ‘बिग बॉस 4’ का हिस्सा रह चुकी हैं। शो में उनके तेज-तर्रार अंदाज और विवादों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। खासकर उनका ‘बाप पे जाना नहीं’ वाला डायलॉग आज भी ‘बिग बॉस’ के चर्चित पलों में गिना जाता है।

हालांकि, ‘बिग बॉस’ में आने से पहले भी डॉली फिल्मों और टीवी से जुड़ी रही हैं। वह सलमान खान और सुष्मिता सेन की फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’ में भी नजर आई थीं। इसके अलावा शो से बाहर आने के बाद भी उनके बेबाक बयानों और विवादों को लेकर खबरें सामने आती रही हैं। फिलहाल, ‘बिग बॉस 20’ को लेकर शेयर किए गए इस पोस्ट ने डॉली बिंद्रा को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। लेकिन उन्होंने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है, इसलिए यह कहना मुश्किल है कि उनका निशाना वास्तव में शो के मौजूदा विवाद में शामिल किसी खास शख्स की ओर था।