26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bigg Boss 20 में काजी-यंग डीएसए के टास्क विवाद पर गौहर खान का फूटा गुस्सा, बोलीं-‘गंदगी आपके दिमाग में है’

Gauahar Khan support Qazi Touqeer : बिग बॉस 20 के टास्क में काजी तौकीर और यंग डीएसए के बीच विवाद के बाद गौहर खान ने काजी का समर्थन किया।
2 min read
Google source verification
Gauahar Khan Bigg Boss 20

काजी तौकीर को लेकर पूरे घर पर भड़कीं गौहर खान (सोर्स: instagram-beingjyotinahak1/shxdy_mh)

Bigg Boss 20 Task: ‘बिग बॉस 20’ में वीकेंड का वार से पहले हुए टास्क के दौरान काजी तौकीर और यंग डीएसए के बीच जमकर बहस देखने को मिली। टास्क के दौरान काजी को लेकर घर के कई सदस्य उनके खिलाफ नजर आए। अब एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस’ की पूर्व कंटेस्टेंट गौहर खान ने काजी के समर्थन में अपनी बात रखी है। उन्होंने पूरे घर के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी ने यह नहीं कहा कि काजी कुछ गलत नहीं कर रहे थे और वह सिर्फ टास्क कर रहे थे।

गौहर खान ने काजी के सपोर्ट में क्या कहा?

गौहर खान ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन देते हुए कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि घर में किसी का भी दिमाग क्यों नहीं चल रहा है। उनके मुताबिक, एक सदस्य के कुछ कहने के बाद बाकी लोग भी उसी बात पर काजी के खिलाफ हो गए।

गौहर ने काजी का बचाव करते हुए कहा कि वह खुद बता रहे थे कि वह सिर्फ मजाक कर रहे हैं और टास्क के दौरान गेंद को दबा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने घरवालों के रवैये पर टिप्पणी करते हुए कहा, “गंदगी आपके दिमाग में है।” गौहर ने आगे कहा कि पूरे घर को काजी को किसी न किसी तरीके से गलत दिखाने का मौका चाहिए था। उन्होंने इस बात पर भी सवाल उठाया कि घर के किसी एक सदस्य ने भी यह नहीं कहा कि काजी कुछ गंदा नहीं कर रहे थे, बल्कि वह सिर्फ अपना टास्क कर रहे थे।

‘खरोंच लगने पर इतना सब चढ़ गए उसके ऊपर’

गौहर ने टास्क के दौरान काजी को आई खरोंच का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि खरोंच लगने के बाद जिस तरह से पूरा घर काजी के ऊपर चढ़ गया, वह उन्हें सही नहीं लगा।

उनके मुताबिक, काजी टास्क कर रहे थे और इसी दौरान गेंद को दबाने की कोशिश कर रहे थे। गौहर ने अपने रिएक्शन में घर के सदस्यों की सोच पर भी सवाल उठाया और काजी को लगातार गलत तरीके से पेश किए जाने की बात कही।

सोशल मीडिया पर भी बंटे नजर आए यूजर्स

गौहर खान के इस रिएक्शन के बाद सोशल मीडिया पर भी यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। एक यूजर ने गौहर से कहा कि ‘बिग बॉस’ को उन्हें एक कंटेस्टेंट के तौर पर बुलाकर रियलिटी चेक करवाना चाहिए।

वहीं एक अन्य यूजर ने गौहर के रिएक्शन से असहमति जताते हुए लिखा कि अगर टास्क खेलने के लिए दिए जाते हैं तो कंटेस्टेंट को उन्हें उसी तरह खेलना चाहिए। यूजर ने काजी के साथ हुए विवाद को लेकर घर के अन्य सदस्यों का भी जिक्र किया। एक अन्य यूजर ने काजी को सपोर्ट करने के लिए गौहर खान का शुक्रिया अदा किया। फिलहाल, गौहर खान का यह रिएक्शन सामने आने के बाद काजी तौकीर को लेकर बिग बॉस 20 के दर्शकों के बीच चल रही चर्चा और तेज हो गई है। गौहर ने अपने बयान में काजी का बचाव करते हुए टास्क के दौरान पूरे घर के रवैये पर सवाल उठाया है।