25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / ‘आरोपी सलमान का एनकाउंटर हो’, मेरठ की घटना पर कमाल आर खान की मांग

‘आरोपी सलमान का एनकाउंटर हो’, मेरठ की घटना पर कमाल आर खान की मांग

Meerut Girl Held Hostage: फिल्ममेकर कमाल राशिद खान ने मेरठ के एक होटल में युवती को कथित तौर पर बंधक बनाए जाने की घटना पर रिएक्शन सामने आया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Himanshu Soni

•

Updated: 25 Nov 2026, 12:51 PM IST

Meerut Girl Held Hostage

मेरठ घटना पर कमाल आर खान (फोटो सोर्स- x/Ani)

Meerut Girl Held Hostage: फिल्म समीक्षक और अभिनेता कमाल राशिद खान (केआरके) ने उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक होटल में युवती को कथित तौर पर बंधक बनाए जाने की घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए आरोपी के एनकाउंटर की मांग करने वाले संगठनों का समर्थन किया। केआरके ने लिखा, 'मैं संगठनों से पूरी तरह सहमत हूं। एनकाउंटर तो बनता है...' उनका ये पोस्ट अब चर्चा में है।

दरअसल, मेरठ के आबूलेन इलाके में स्थित एक होटल में मंगलवार, 24 नवंबर को उस समय हंगामा हो गया, जब एक युवती होटल से बाहर निकलकर मदद के लिए चिल्लाने लगी। युवती की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंच गए। इसी बीच एक युवक ने उसे पकड़कर वापस होटल के अंदर खींचने की कोशिश की। घटना के बाद युवक होटल की छत से कूदकर फरार हो गया।

क्या है पूरा मामला?

ये घटना मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र के आबूलेन स्थित एक होटल की है। जानकारी के मुताबिक, युवती गाजियाबाद की रहने वाली है। उसने आरोप लगाया कि उसे सोमवार से होटल में बंधक बनाकर रखा गया था। मंगलवार को मौका मिलने पर वह होटल से बाहर निकली और ‘बचाओ-बचाओ’ चिल्लाने लगी।

युवती के मुताबिक, उसे जबरन होटल में रोका गया था। उसने आरोपी की पहचान कंकरखेड़ा निवासी सलमान के रूप में बताई। युवती को बचाने के लिए आसपास मौजूद लोगों ने होटल में जाने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि होटल कर्मचारियों ने उन्हें रोक दिया। बाहर भीड़ बढ़ती देख युवक होटल की छत पर पहुंचा और वहां से कूदकर फरार हो गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस पूरी घटना का वीडियो होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में युवती को मदद के लिए चिल्लाते और लोगों को मौके पर जुटते देखा जा सकता है। घटना की जानकारी मिलने के बाद अखिल भारत हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

हिंदू संगठनों ने की एनकाउंटर की मांग

घटना के बाद हिंदू संगठनों ने आरोपी सलमान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कुछ संगठनों ने उसका एनकाउंटर करने की मांग भी उठाई। इसी मांग पर केआरके ने अपनी प्रतिक्रिया दी और लिखा कि वह संगठनों की बात से पूरी तरह सहमत हैं और एनकाउंटर होना चाहिए।

हालांकि, पुलिस की ओर से फिलहाल मामले में कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। आरोपी के खिलाफ लगे आरोपों की जांच जारी है।

पुलिस ने क्या बताया?

सीओ सदर कैंट संजय गुप्ता के मुताबिक, 24 नवंबर को आबूलेन स्थित एक होटल में युवक और युवती के बीच झगड़े की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित बाहर निकालकर थाने ले गई। युवती की शिकायत के आधार पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

पुलिस होटल में युवती को रखे जाने की परिस्थितियों और होटल कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। फिलहाल मामले में जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।