29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘द ट्रेटर्स’ की विनर रिदा थराना पर मल्लिका शेरावत ने बोला हमला, बोलीं- मुझे नहीं पता कौन जीता, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

The Traitors 2: 'द ट्रेटर्स' में नजर आ चुकीं मल्लिका शेरावत ने हाल ही में शो की विजेता रिडा थराना को लेकर शॉकिंग बयान दिया है। इसके बाद मल्लिका को ट्रोल किया गया। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
2 min read
Google source verification
The Traitors 2

The Traitors 2 (फोटो सोर्स- Instagram/primevideo)

The Traitors 2: रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स सीजन 2' का हिस्सा रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत एक बार फिर चर्चा में हैं। शो के दौरान अपने अंदाज और अलग-अलग पलों को लेकर सुर्खियों में रहीं मल्लिका ने हाल ही में एक इंटरव्यू में शो की विजेता रिदा थराना को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

रिदा थराना के बारे में पूछा गया सवाल

'मैशेबल इंडिया' को दिए इंटरव्यू में मल्लिका से पूछा गया कि क्या उन्हें कभी लगा था कि ट्रेटर बनने के बाद रिदा थराना शो जीत सकती हैं। इस सवाल पर मल्लिका ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि सवाल किसके बारे में है। मल्लिका ने कहा, 'मुझे सच में नहीं पता कि आप किसके बारे में बात कर रहे हैं। खेल में 21 खिलाड़ी हैं, क्या मुझे सभी को याद रखना चाहिए?'

जब उन्हें बताया गया कि रिदा शो की विजेता बनी हैं और सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग भी है, तब भी मल्लिका ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है।

मल्लिका ने दी अपने एविक्शन की वजह

मल्लिका ने आगे बताया कि वह शो के नौवें एपिसोड में ट्रेटर के हाथों गेम से बाहर हो गई थीं। उन्होंने कहा कि उसके बाद शो में क्या हुआ, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद कुछ दर्शकों ने मल्लिका के रवैये की आलोचना की। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ‘सोर लूजर’ यानी हार स्वीकार नहीं करने वाला बताया। कुछ लोगों ने उनके व्यवहार को असुरक्षा से जोड़ते हुए भी टिप्पणी की। हालांकि, ये सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं हैं और मल्लिका ने अपने बयान में किसी तरह की नाराजगी जाहिर नहीं की।

कौन हैं ‘द ट्रेटर्स 2’ की विजेता?

करण जौहर द्वारा होस्ट किए गए ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ के फिनाले में क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना विजेता बनीं। दोनों ने आखिरी चरण में शालिनी पासी और साहिल सलाथिया को गेम से बाहर किया और विजेता के तौर पर सामने आईं। दोनों ने 66 लाख रुपये की पुरस्कार राशि साझा की।

रिदा बाद में ट्रेटर बनी थीं। उनकी जीत के बाद उनके गेम को लेकर दर्शकों की अलग-अलग राय सामने आई। कुछ लोगों ने उनके प्रदर्शन की आलोचना की और माना कि फिनाले तक पहुंचने में क्रिस्टल की रणनीति की बड़ी भूमिका थी। रिदा ने भी जीत के बाद मिली ट्रोलिंग पर बात करते हुए कहा था कि ऑनलाइन आलोचना ने उन्हें डरा दिया था। अब मल्लिका के ताजा बयान के बाद एक बार फिर रिदा और ‘द ट्रेटर्स 2’ सोशल मीडिया चर्चा में आ गए हैं।