21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘वाइल्ड कार्ड’ परितोष त्रिपाठी ने किया ऐसा पोस्ट, फैंस को मिला बिग बॉस 20 में एंट्री का हिंट?

Paritosh Tripathi Bigg Boss 20: परितोष त्रिपाठी की ‘वाइल्ड कार्ड क्या बोलते हो’ वाली इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद बिग बॉस 20 में उनकी एंट्री की चर्चा शुरू हो गई है। जानें फैंस ने क्या कहा।
2 min read
Google source verification
Bigg Boss 20 wild card entry

बिग बॉस 20 में नए वाइल्ड कार्ड की चर्चा (सोर्स: Instagram-buzzzookaspotlight/ @IBeingAdarsh_)

Paritosh Tripathi Wild Card: 'बिग बॉस 20' में इन दिनों वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच एक्टर और कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी की एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। परितोष ने पोस्ट में लिखा,‘वाइल्ड कार्ड क्या बोलते हो’, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी बिग बॉस के घर में एंट्री को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं। हालांकि, अभी तक शो में उनके शामिल होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

परितोष की पोस्ट ने क्यों खींचा ध्यान?

परितोष त्रिपाठी की इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस के बीच सवाल उठने लगा कि क्या वह खुद अपनी संभावित वाइल्ड कार्ड एंट्री की ओर इशारा कर रहे हैं। पोस्ट में सीधे तौर पर बिग बॉस का नाम नहीं लिया गया, लेकिन ‘वाइल्ड कार्ड’ का जिक्र होने की वजह से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।

फिलहाल यह साफ नहीं है कि परितोष का पोस्ट बिग बॉस 20 में एंट्री से जुड़ा है या उन्होंने इसे किसी और संदर्भ में शेयर किया है। शो की ओर से भी उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

परितोष की पोस्ट पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिलीं। एक यूजर ने कमेंट किया, “नंबर कौन है ये लोग, कहां से आते हैं लोग?” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि अगर वह वाइल्ड कार्ड के तौर पर आते हैं तो कुछ समय के लिए घरवालों को हंसाने के साथ-साथ उनका गेम प्लान और बाहर की ऑडियंस की राय भी कंटेस्टेंट्स को बता सकते हैं।

एक यूजर ने साफ लिखा, “नहीं और कभी हमें नहीं चाहिए ये बीबी में।” वहीं एक अन्य कमेंट में यूजर ने बिग बॉस के मौजूदा सीजन को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि अब जो भी है, निपटाकर इस साल का बिग बॉस खत्म किया जाए। यानी परितोष की पोस्ट ने भले ही वाइल्ड कार्ड एंट्री की अटकलों को हवा दे दी हो, लेकिन फिलहाल उनके बिग बॉस 20 में आने की पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना होगा कि उनकी यह पोस्ट महज एक सोशल मीडिया पोस्ट है या वाकई शो में उनकी एंट्री से जुड़ा कोई संकेत।