26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rise and Fall 2 में प्रियंका चाहर चौधरी पर सिवेट तोमर ने किया कमेंट, एक्ट्रेस बोलीं- ‘आपकी बात से मेरी पर्सनैलिटी डिसाइड नहीं होगी’

Priyanka And Sehwag Argument: राइज एंड फॉल 2 में सिवेट तोमरऔर प्रियंका चाहर चौधरी के बीच हुई बातचीत चर्चा में है। सिवेट ने प्रियंका की पर्सनैलिटी को ‘वीक’ बताया, जिस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया।
2 min read
Google source verification
Priyanka Chahar Choudhary

प्रियंका चाहर चौधरी ने सहवाग से पूछ दिया सवाल (सोर्स: Instagram-manojworldz3/x-@SGurpal)

Rise and Fall 2: ‘राइज एंड फॉल 2’ की शुरुआत के साथ ही शो में बहस और टकराव का दौर भी शुरू होता दिख रहा है। शो में सिवेट तोमर और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच हुई बातचीत चर्चा में है। सिवेट तोमर ने प्रियंका से कहा कि वह बहुत डरती हैं और आगे उनकी पर्सनैलिटी को लेकर भी टिप्पणी की। इस पर प्रियंका ने तुरंत पलटवार करते हुए साफ कहा कि उनकी बातों से उनकी पर्सनैलिटी तय नहीं होगी।

सिवेट तोमर ने प्रियंका से कहा- ‘आप डरते बहुत हैं’

शो में सिवेट तोमर ने प्रियंका चाहर चौधरी से कहा, “प्रियंका जी, आप डरते बहुत हैं।” इस पर प्रियंका ने जवाब दिया कि अगर सहवाग को लगता है कि वह डरती हैं, तो वह डरती नहीं हैं।

बातचीत के दौरान सिवेट तोमर ने यह भी स्पष्ट किया कि वह प्रियंका से मजाक कर रहे थे। हालांकि, प्रियंका ने उन्हें साफ शब्दों में कहा, “आप मुझसे मस्ती मत करो, सिंपल।” इसके बाद बातचीत पर्सनैलिटी पर पहुंच गई। प्रियंका ने सिवेट तोमर से पूछा कि क्या वह उनकी पर्सनैलिटी को डिस्क्राइब कर रहे हैं।

‘आपकी पर्सनैलिटी बहुत वीक है’

इस पर सिवेट तोमर ने कहा, “आपकी पर्सनैलिटी बहुत वीक है। अगर आपको लगता है कि मेरे बोलने से आपकी पर्सनैलिटी डिस्क्राइब हो जाएगी, आप बहुत वीक हैं।”

प्रियंका ने इस बात पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने सिवेट तोमर की पर्सनैलिटी को लेकर कुछ नहीं कहा था। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत कुछ और आगे बढ़ी। प्रियंका ने कहा कि अगर किसी के बोलने से किसी की पर्सनैलिटी वीक हो रही है, तो फिर उस पर्सनैलिटी को लेकर सवाल उठना जरूरी है। शो का यह हिस्सा सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी प्रियंका और सहवाग की बातचीत को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

क्या है ‘राइज एंड फॉल 2’?

‘राइज एंड फॉल 2’ 26 सितंबर 2026 से शुरू हुआ है। इस सीजन को एक बार फिर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं। शो ओटीटी-फर्स्ट फॉर्मेट में है और इसे अमेजन एमएक्स प्लेयर पर फ्री में स्ट्रीम किया जा रहा है। इस सीजन की थीम ‘पैसे और पावर की जंग’ है। शो में ‘एक्स्ट्रा जीवन दान’ का कॉन्सेप्ट भी रखा गया है, जिसके जरिए कंटेस्टेंट्स को गेम में दूसरा मौका मिलने की बात कही गई है।

शो में टीवी, फिल्म, सोशल मीडिया, म्यूजिक, भोजपुरी मनोरंजन, रियलिटी शो और स्पोर्ट्स से जुड़े कंटेस्टेंट शामिल हैं। इनमें प्रियंका चाहर चौधरी, स्वरा भास्कर, करण पटेल, तेज प्रताप यादव, गौतम गुलाटी, शहजाद पूनावाला, सारा गुरपाल, निहारिका तिवारी, सिवेट तोमर, कायरा अनु, मनीष कश्यप, राज ग्रोवर, अनीश भगत, काजल राघवानी और इरीना रुदाकोवा के नाम शामिल हैं। फिलहाल शो की शुरुआत में ही प्रियंका चाहर चौधरी और सिवेट तोमर की यह बातचीत दर्शकों का ध्यान खींच रही है। आने वाले एपिसोड में दोनों के बीच यह नोकझोंक किस दिशा में जाती है, यह देखना दिलचस्प होगा।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग