4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rise and Fall 2 में राखी सावंत ने आते ही मचाया धमाल, तेज प्रताप यादव हुए शर्म से लाल, VIDEO वायरल

Rise and Fall 2 Promo: Rise and Fall 2 में राखी सावंत ने अपनी एंट्री के साथ ही माहौल बदल दिया। उनके बेबाक अंदाज पर तेज प्रताप यादव का रिएक्शन भी चर्चा में है। देखें VIDEO...
2 min read
Google source verification
Rise and Fall 2 Contestants

Rise and Fall 2 में राखी सावंत का जलवा (सोर्स: Instagram- edit.som.361)

Rise and Fall 2 Contestants: ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में राखी सावंत की एंट्री के साथ ही शो का माहौल और ज्यादा मसालेदार होता नजर आ रहा है। अपने बेबाक अंदाज और मनोरंजन के लिए मशहूर राखी ने शो में ऐसा जलवा बिखेरा कि उनके सामने बाकी कंटेस्टेंट्स की बोलती बंद होती दिखी। वहीं, उनके अंदाज पर तेज प्रताप यादव भी शर्म से लाल होते नजर आए।

राखी ने आते ही बदला शो का माहौल

शो के नए सीजन में ड्रामा, रणनीति और टकराव के बीच राखी सावंत का अंदाज दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। सामने आए प्रोमो में वह कंटेस्टेंट्स के बीच अपनी बात पूरी बेबाकी से रखती नजर आती हैं।

राखी के सामने जब परफॉर्मेंस और गेम को लेकर बातचीत होती है तो वह साफ कहती हैं कि अब गेम शुरू हो चुका है। वह कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे के साथ मिलकर खेलने और किसी को अकेला छोड़ने को लेकर भी खरी-खोटी सुनाती नजर आती हैं।

‘एक बार ऊपर आ गया ना’

प्रोमो में राखी सावंत का अंदाज उस वक्त और तीखा हो जाता है, जब वह गेम में पावर और ऊपर-नीचे होने की बात करती हैं। वह कहती हैं कि यह गैंग लीडर वाला शो नहीं है और एक बार कोई ऊपर आ गया तो उसे नीचे रहना पसंद नहीं होगा।

राखी के इस बेबाक अंदाज के बीच कंटेस्टेंट्स के बीच तनाव भी साफ नजर आता है। वह इशारों-इशारों में गेम खेलने के तरीके पर सवाल उठाती हैं और कहती हैं कि अब उन्हें किसी और के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है।

तेज प्रताप यादव के चेहरे पर दिखी झिझक

राखी सावंत के साथ बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव का रिएक्शन भी चर्चा में है। राखी के बेबाक अंदाज और बातों के बीच तेज प्रताप कुछ असहज और शर्माते हुए नजर आते हैं। इसी वजह से शो का यह पल सोशल मीडिया पर भी ध्यान खींच सकता है।

‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में इस बार ड्रामा, रणनीति, कंटेस्टेंट्स और बदलते समीकरण देखने को मिल रहे हैं। जैसे-जैसे नए कंटेस्टेंट्स गेम में आगे बढ़ रहे हैं, हर फैसला पावर बैलेंस बदलता नजर आ रहा है। राखी सावंत की एंट्री के बाद शो में मनोरंजन का तड़का और बढ़ने की उम्मीद है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग