सुनील लहरी के मुताबिक, लोगों को अभी से अपनी खपत में 15 से 20 प्रतिशत तक कमी लाने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने खाने-पीने की चीजों के साथ-साथ तेल, पेट्रोल और डीजल जैसी जरूरी वस्तुओं की खपत कम करने की अपील की। उनका कहना है कि छोटी-छोटी बचत मिलकर आने वाले किसी बड़े संकट के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकती है।