6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘ये कहानी बच्चों को सुनाऊंगी’, उर्फी जावेद ने एक्स-बॉयफ्रेंड की हरकत का खोला राज, VIDEO वायरल

Urfi Javed Viral Video: उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम वीडियो में अपने एक्स-बॉयफ्रेंड पर गैसलाइटिंग का आरोप लगाया। कनाडा में हुई एक अजीब घटना का खुलासा करते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में पूरी कहानी सुनाई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
2 min read
Google source verification
Urfi Javed Viral Video

उर्फी जावेद ने एक्स-बॉयफ्रेंड पर निकाली भड़ास (सोर्स: instagram-urf7i)

Urfi Javed Statement: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद ने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। एक वीडियो में उन्होंने बताया कि कनाडा में रहने वाला उनका एक्स बॉयफ्रेंड उन्हें लगातार गैसलाइट करता था और एक अजीब घटना के जरिए उनकी सोच पर सवाल उठाता था। उर्फी की ये आपबीती अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

'मुझे इतना गैसलाइट करता था कि कोई लिमिट नहीं थी'

उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में बताया कि उनका एक्स-बॉयफ्रेंड कनाडा में रहता था और वो उन्हें लगातार मेंटली टॉर्चर करने की कोशिश करता था। उन्होंने कहा कि वो उन्हें इस हद तक गैसलाइट करता था कि उन्हें अपनी ही बातों पर शक होने लगता था। बता दें, मजाकिया अंदाज में उर्फी ने कहा, "10 कुत्ते मरे होंगे तब जाकर पैदा हुआ होगा।" उनके इस बयान ने वीडियो को और भी चर्चा में ला दिया।

इस पर उनके एक्स-बॉयफ्रेंड ने उन्हें "छोटी सोच" वाला बताते हुए कहा कि इसी वजह से एनआरआई पुरुष भारतीय महिलाओं से शादी नहीं करना चाहते। ऊर्फी का कहना है कि वो उन्हें लगातार यही महसूस कराने की कोशिश करता रहा है कि गलती उनकी सोच में है।

वीडियो पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने उर्फी का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने सही समय पर ऐसे रिश्ते से बाहर निकलने का फैसला किया। तो वहीं, कई यूजर्स ने गैसलाइटिंग जैसे व्यवहार पर भी चर्चा की। बता दें, अपने अनोखे फैशन सेंस और बेबाक अंदाज के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद।

उर्फी जावेद पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में थीं क्योंकि सोशल मीडिया पर उनके धर्म परिवर्तन और नाम बदलने की अफवाहें तेजी से फैल रही थीं और दावा किया जा रहा था कि उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया है और अपना नाम बदलकर गीता रख लिया है। हालांकि, उर्फी ने इन सभी खबरों को पूरी तरह झूठा बताया था। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए साफ कहा था कि उन्होंने न तो धर्म बदला है और न ही अपना नाम। उन्होंने ये भी दोहराया था कि वह किसी धर्म को नहीं मानतीं और खुद को नास्तिक मानती हैं।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग