
फ्रांस में संभावित आतंकी हमला नाकाम, पुलिस ने पकड़े दो कथित ISIS आतंकी
पेरिस। फ्रांस के सुरक्षाबलों ने कथित तौर पर आतंकवादी हमले की साजिश रच रहे दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर संभावित हमले को नाकाम कर दिया। 21 और 23 साल के इन दो संदिग्धों को पिछले शनिवार सेन-एट-मार्ने से गिरफ्तार किया गया। एक स्थानीय टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने इन दोनों को हमले की योजना का कई बार उल्लेख करते हुए पाया। इससे संकेत मिला कि ये कोई आतंकवादी साजिश रच रहे थे। इससे पहले भी कई यूरोपीय देशों में सिनेमाघरों, बाजारों और धार्मिक स्थलों को खासतौर पर निशाना बनाया गया है ताकि दहशत फैलाई जा सके।
घर से मिली इस्लामिक स्टेट से जुड़ी सामग्री
एक समाचार एजेंसी के अनुसार, जांच से जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया कि दोनों दोस्त हमले की रूपरेखा तैयार करने में लगे हुए थे। इस योजना को लेकर फिलहाल स्थिति है लेकिन संकेत हैं कि वे समलैंगिकों को निशाना बनाने की फिराक में थे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि इनके घरों से चाकू, आगजनी के उपकरण और इस्लामिक स्टेट से संबंधित कुछ सामग्री मिली है।
यूरोप और अफ्रीका पर है आईएस का निशाना
गौरतलब है कि यूरोप के कई देशों में लंबे समय से इस तरह के हमले हो रहे हैं। खासतौर से फ्रांस अतिवादियों के निशाने पर है। इराक और सीरिया में लगातार नष्ट होते ठिकानों के बाद अब इस्लामिक स्टेट्स के लड़ाके लगातार नए ठिकाने बनाने में जुटे हैं। यूरोप के साथ-साथ इन आतंकियों का लक्ष्य अफ्रीका को भी चपेट में लेना है। संयुक्त राष्ट्र से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक आईएस के आतंकी दूसरे संगठनों से भी हाथ मिला रहे हैं।
Published on:
15 Jun 2018 05:31 pm
बड़ी खबरें
View Allयूरोप
विदेश
ट्रेंडिंग
