6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दबंगों ने बहन को छेड़ा तो भाई ने लगा ली फांसी, पुलिस पर लग रहे गंभीर आरोप

फर्रुखाबाद के अमृतपुर थाना क्षेत्र का मामला, आरोपियों की प्रताड़ना से तंग आकर भाई ने उठाया ये कदम...

2 min read
Google source verification
farrukhabad

फर्रूखाबाद. एक भाई छेड़खानी करने वाले गांव के दबंगों से दो दिन भिड़ता रहा। दबंग भारी पड़े तो लाचार भाई कमरे में अंगौछे से फांसी लगाकर जान दे दी। बहन से अभद्रता करने के मुकदमे में आरोपियों ने भाई पर समझौता करने का दबाव बनाया। इनकार करने पर उन्होंने उसे समाज में बेइज्जत करने की धमकी दी। उसके साथ मारपीट की, उसे डराया-धमकाया। आरोपियों से भयभीत होकर उसने जान देने का रास्ता चुना। पुलिस ने खुदकशी के लिए उकसाने पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव गूजरपुर गहलवार निवासी सत्यवीर ने दबंगों से भयभीत होकर कमरे में लगे कुंडे में अंगौछा से फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सत्यवीर के पिता धनपति ने उधरनपुर निवासी सीटू, गोरे, कल्लू और उसके भाई अनिल के खिलाफ खुदकशी करने के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें : अधेड़ ने पांच साल की मासूम से किया गंदा काम , गुस्साये लोगों ने आरोपी का कर दिया ये हाल

थान में दर्ज कराया था बहन से अभद्रता का मामला
सत्यवीर के भाई बंटू ने बताया कि बहन के साथ सीटू ने अभद्रता की थी, जिसका सत्यवीर ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। सीटू, अनिल, कल्लू व गोरे ने घर पर आकर सत्यवीर को मुकदमा में समझौता करने के लिए दबाव बनाया। समझौता न करने पर समाज में बेइज्जत करने व जीने काबिल नहीं रहने देने की धमकी दी और खुदकशी करने के लिए प्रेरित किया। भयभीत सत्यवीर ने फांसी लगाकर जान दे दी।

मृतक की पत्नी बोली
मृतक की पत्नी टिंकू ने बताया कि मुकदमा लिख जाने के बाद पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करना चाहिए थी। लेकिन नहीं की। एक भाई बहन के साथ छेड़छाड़ की घटना को कैसे बर्दाश्त करता।

देखें वीडियो...