7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रक और डम्पर में जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार की मौत

इटावा-बरेली हाईवे पर बाइक सवार को बचाने के चक्कर ट्रक व डम्फर भी भीषण भिड़ंत हो गयी जिसमें एक बाइक सबार की मौत हो गयी।

2 min read
Google source verification
farrukhabad

फर्रुखाबाद. इटावा-बरेली हाईवे पर बाइक सवार को बचाने के चक्कर ट्रक व डम्फर भी भीषण भिड़ंत हो गयी जिसमें एक बाइक सबार की मौत हो गयी, जबकि ट्रक व डम्फर में आग लग गयी। घटना के लगभग डेढ़ घंटे के बाद थाना प्रभारी जहानगंज पुलिस मौके पर पंहुची। थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुर हरियाली बाजार के निकट इटावा-बरेली हाई-वे पर तेज रफ्तार ट्रक व डम्फर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में आपस में भिड़ गये। भिडंत में दोनों वाहनों में भीषण आग लग गयी। जिससे अफरा-तफरी मच गयी।

दोनों बड़े वाहन खड्ड में चले गये। आग की तेज लपटे देख ग्रामीण मौके पर पंहुचे लेकिन तब तक आग बेकाबू हो गयी थी। बाइक सवार कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम मतापुरवा निवासी 30 वर्षीय अक्षय शाक्य उर्फ़ रामू पुत्र जय सिंह शाक्य की मौके पर ही मौत हो गयी। आग से अक्षय की बाइक भी जलकर राख हो गयी। अक्षय मेडिकल कालेज से ड्यूटी कर घर वापस लौट रहा था। वहीं कई के घायल होने की भी सम्भावना जतायी जा रही है। लेकिन घटना पर अंधेरा होने से उन्हें तलाश पाना मुश्किल हो रहा है।

यह भी पढ़ें - आजम खान ने दिया बड़ा बयान, कहा - राम मंदिर निर्माण के लिए फिर होगी कारसेवा

घटना के लगभग डेढ़ घंटे बाद एसडीएम सदर अजीत सिंह , प्रभारी निरीक्षक राजबहादुर, राजेश पाठक आदि कई थानों की फ़ोर्स मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक राहत कार्य शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें - यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 500 रुपये वाली किताब यहां मिलेगी सिर्फ 60 रुपये में


बीते एक माह पूर्व हुआ था अक्षय का विवाह
बीते लगभग एक माह पूर्व 6 फरवरी 2018 को अक्षय का विवाह नबाबगंज निवासी सुजाता के साथ हुआ था। घटना पर पहुंची मृतक की माँ मिथिलेश व पत्नी सुजाता का रोरो कर बुरा हाल हो गया।

यह भी पढ़ें - फोन करने के घण्टों बाद भी नहीं पहुंची एम्बुलेंस, प्रसूता की हुई मौत