scriptHow to check loan app is real or fake, by these easy steps | Loan App : लोन देने वाला ऐप असली है या नकली, इन आसान तरीके से लगाए पता | Patrika News

Loan App : लोन देने वाला ऐप असली है या नकली, इन आसान तरीके से लगाए पता

locationनई दिल्लीPublished: Jul 19, 2022 12:41:20 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

Loan App : आज के जमाने में हर किसी को लोन की जरूरत होती है। पिछले कुछ सालों में ऐप के जरिए भी बड़ी संख्या में लोन ले रहे है। इसमें कुछ फर्जी ऐप लोगों को अपना शिकार बना रही है। ऐप से कर्ज लेने से पहले उसकी जांच करना चाहिए है कि वह असली है या नकली।

How to check loan app is real or fake
How to check loan app is real or fake

Loan App : इंस्टेंट लोन का जमाना है। आज हर किसी को फटाफट लोन चाहिए। आए दिन हमारे पास फोन और ईमेल पर आसान और सस्ते पर्सनल लोन की जानकारियां आती रहती है। कई बार तो आपके बैंक की तरफ से ही ऐसे ई-मेल या SMS भेजे जाते हैं। पर्सनल लोन आपातकालीन स्थिति में तुरंत अतिरिक्त पैसा जुटाने का एक अच्छा विकल्प है। आज के समय में इंटरनेट पर बहुत सी ऐसी ऐप है जो सस्ता लोन देने का वादा करती है। बड़ी संख्या में लोग इनसे कर्ज लेते है। इनमें से कुछ ऐप सही होती है तो कुछ फेक भी। बीते कुछ दिनों से लूटने वाली ऐप की कई घटनाएं सामने आई है। बहुत से लोग इनका शिकार हो चुके है। आज आपको बताएंगे लोन देने वाली असली ऐप और नकली ऐप में क्या अंतर है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.