5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब मिनटों में अपने आप जनरेट करें PF का UAN, जानें पूरा प्रोसेस

घर बैठे जनरेट कर सकते हैं UAN Number हाल ही में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने दी है ये सुविधा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 25 May 2020, 7:06 PM IST

EPFO

EPFO

नई दिल्ली: Provident Fund निकालने के लिए UAN नंबर ( UAN Number ) होना बेहद जरूरी होता है।सिर्फ निकालने ही क्यों नौकरी बदलने से लेकर नई नौकरी में पुराना अमाउंट ट्रांसफर ( Provident fund transfer ) करना भी तो कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने PF खाताधारकों ( PF Account Holders ) को एक शानदार फैसिलिटी दी है जिसके तहत अब खाताधारक अपना UAN नंबर खुद जनरेट कर सकेंगे। इसके लिए मोबाइल नंबर का आधार से लिंक होना जरूरी है। इसके बिना UAN नहीं बनाया जा सकेगा।

कोरोना का कहर, पहली बार कटी TATA Group के CEOs और MDs की सैलेरी

इसके लिए EPFO ने एक मैकेनिज्म तैयार किया है। आपके पास आधार कार्ड होना जरूरी होगा और ये आधार कार्ड नंबर आपके लेटेस्ट मोबाइल नंबर से अपडेटेड हो। UAN को जेनरेट करने के लिए आधार बेस्ड ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड (OTP) की जरूरत होती है। वेरिफिकेशन के वक्त सिस्टम ऑटोमेटिक तरीके से आपका नाम, डेट ऑफ बर्थ जैसी जानकारियां ले लेगा।

ईद के मौके पर सलमान ने लॉन्च किया पर्सनल केयर ब्रांड FRSH, जाने क्या होगा खास

कैसे जनरेट होगा UAN-

इसके लिए सबसे पहले आपको सबसे पहले कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ लिंक पर जाकर 'ऑनलाइन आधार वेरिफाइड UAN अलॉटमेंट' या डायरेक्ट UAN अलॉटमेंट पर क्लिक करें। अब सिस्टम आपसे आपका आधार ( Aadhar ) नंबर मांगेगा। aadhar नंबर देने पर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी भेजा जाएगा। OTP डालने के बाद डिस्क्लेमर को एक्सेप्ट करने के लिए क्लिक करें। इसके बाद मैनडेटरी जानकारी देकर रजिस्टर बटन पर क्लिक करें। ऐसा करते ही आपको UAN नंबर मिल जाएगा।

Work from home वाली नौकरियों की बढ़ी डिमांड, फरवरी मार्च में 377 फीसदी का इजाफा