3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चेल्सी ने लिवरपूल को हराया, हैजार्ड ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

चेल्सी के कोच मॉरीजियो सारी हैजार्ड और एंगोलो कान्ते को मैदान पर लेकर आए और दोनों खिलाड़ियों ने मैच का रुख मोड़ दिया। 85वें मिनट में हैजार्ड ने बॉक्स के दाईं छोर से विपक्षी टीम के डिफेंडर को छकाते हुए बेहतरीन गोल दागा और अपनी टीम को अप्रत्याशित जीत दिला दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 27 Sep 2018, 3:24 PM IST

Chelseas Eden Hazard fires spectacular winner to knock out Liverpool

चेल्सी ने लिवरपूल को हराया, हैजार्ड ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

नई दिल्ली ।चेल्सी ने ईडन हैजार्ड के दमदार गोल की बदौलत यहां बुधवार देर रात खेले गए ईएफएल कप के तीसरे दौर के मुकाबले में लिवरपूल को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। बीबीसी के अनुसार, लिवरपूल की 2018-19 सीजन में सभी टूर्नामेंट में यह पहली हार है। इससे पहले, लिवरपूल ने इस सीजन इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) और यूरोपीय चैम्पियंस लीग के सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें :- केदार जाधव के एक्शन को लेकर सोशल मीडिया पर भिड़े बीजेपी और कांग्रेस,पढ़े किसने क्या कहा

2018-19 सीजन में पहली हार
एनफील्ड स्टेडियम में लिवरपूल और चेल्सी के बीच पहले हाफ में दमदार कड़ी टक्कर देखने को मिली। दोनों टीमो को गोल करने के कई मौके मिले लेकिन कोई भी बढ़त बनाने में कामयाब नहीं हो पाया। दूसरे हाफ की शुरुआत लिवरपूल के लिए शानदार रही। मेजबान टीम ने चेल्सी के डिफेंस की लापरवाही का फायदा उठाया और 58वें मिनट में स्ट्राइकर डेनियल स्टरिज ने लिवरपूल को बढ़त दिला दी। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, लिवरपूल की 2018-19 सीजन में सभी टूर्नामेंट में यह पहली हार है। इससे पहले, लिवरपूल ने इस सीजन इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) और यूरोपीय चैम्पियंस लीग के सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें :- LIVE Eng vs Ind: 246 रन बना कर सिमटी इंग्लैंड की पहली पारी, बुमराह को मिली तीन सफलताएं

हैजार्ड ने दागा बेहतरीन गोल
इसके बाद चेल्सी ने अपने खेल को बेहतर किया। 79वें मिनट मे बॉक्स के दाईं छोर से लिए गए फ्री-किक पर हेडर के जरिए गोल करके एमर्सन ने मेहमान टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया। चेल्सी के कोच मॉरीजियो सारी हैजार्ड और एंगोलो कान्ते को मैदान पर लेकर आए और दोनों खिलाड़ियों ने मैच का रुख मोड़ दिया। 85वें मिनट में हैजार्ड ने बॉक्स के दाईं छोर से विपक्षी टीम के डिफेंडर को छकाते हुए बेहतरीन गोल दागा और अपनी टीम को अप्रत्याशित जीत दिला दी।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल