3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FIFA Awards: लूका मोड्रिक चुने गए फीफा के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी

फीफा के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी के पुरस्कार से क्रोएशिया के फुटबाल खिलाड़ी लुका मोड्रिक को नवाजा गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 25 Sep 2018, 1:31 PM IST

luka modric

FIFA Awards: लूका मोड्रिक चुने गए फीफा के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी

नई दिल्ली। क्रोएशिया के फुटबाल खिलाड़ी लूका मोड्रिक को फीफा के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, लंदन में सोमवार रात को फीफा पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ। रियल मेड्रिड के 33 वर्षीय मिडफील्डर मोड्रिक ने इस पुरस्कार के लिए अपने पूर्व साथी खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लीवरपूल के खिलाड़ी मोहम्मद सलाह को पछाड़ा है। लूका के अवार्ड जीतने से एक दशक से चली आ रही रोनाल्डो और लिओनेल मेसी की इस पुरस्कार पर बादशाहत ख़त्म हो गई है। 2007 में ब्राज़ील के काका के यह अवार्ड जीतने के बाद हर साल यह खिताब रोनाल्डो-मेसी ने जीता है।

यह भी पढ़ें-अफगान क्रिकेटर मोहम्मद शहजाद से बुकी ने किया संपर्क, खिलाड़ी ने की शिकायत

इन खिलाड़ियों को पछाड़ जीता यह सम्मान-
मोड्रिक ने अपने क्लब के साथ लगातार तीसरी बार चैम्पियंस लीग खिताब जीता और क्रोएशिया पहली बार इस साल रूस में हुए फीफा विश्व कप के फाइनल में पहुंची। मोड्रिक को फुटबॉल वर्ल्ड कप में 'गोल्डन बॉल' अवार्ड से भी नवाजा गया था। इसी के साथ तभी से वह इस 'फुटबॉलर ऑफ द ईयर' की रेस में मोहम्मद सलाह, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और फ्रांस के खिलाड़ी एंटोनी ग्रिज़मान के साथ बने हुए थे।

यह भी पढ़ें-ASIA CUP 2018 IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय टीम में हो सकते हैं ये 3 बदलाव

इनको भी किया गया सम्मानित-
ब्राजील और ओरलेंडो प्राइड की फारवर्ड मार्था ने फीफा की सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबाल खिलाड़ी का पुरस्कार हासिल किया। फ्रांस के कोच दिदिएर देसचाम्प्स को सर्वश्रेष्ठ कोच के पुरस्कार से नवाजा गया। उनकी टीम ने इस साल फीफा विश्व कप का खिताब हासिल किया। बेहतरीन गोल के लिए सलाह को पुस्कस पुरस्कार से नवाजा गया। उन्होंने प्रीमियर लीग में एवर्टन के खिलाफ यह गोल किया था।

यह भी पढ़ें- Asia Cup: भारत-पाकिस्तान मुकाबलों के दौरान स्टेडियम में दिखने वाली इस लड़की की पहचान हो गई है

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल