फुटबॉल के महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) के 2022 एडिशन का बिगुल कतर में बज चुका है। 20 नवंबर से शुरू हुआ यह फुटबॉल वर्ल्ड कप 18 दिसंबर तक चलेगा। इस टूर्नामेंट के लिए दुनियाभर के फुटबॉल फैंस में ज़बरदस्त उत्साह है। बड़ी तादाद में लोग इस वर्ल्ड कप को लाइव देखने के लिए कतर (Qatar) में जमा हुए हैं। हालांकि इस वर्ल्ड कप में भारत (India) की टीम हिस्सा नहीं ले रही है पर फिर भी भारतीय फैंस में ज़ोरदार उत्साह है। इस उत्साह का एक बड़ा उदाहरण हाल ही में देखने को मिला।