30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बार्सिलोना के पूर्व स्टार फुटबॉलर दानी अल्वेस रेप केस में दोषी करार, साढ़े चार साल की जेल

पूर्व बार्सिलोना और ब्राजीलियाई फुटबॉलर दानी अल्वेस को यौन उत्पीड़न के एक मामले में कोर्ट ने दोषी करार देते हुए साढ़े चार साल जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने पीड़िता को 150,000 यूरो देने का भी आदेश दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 22 Feb 2024, 4:01 PM IST

former-barcelona-footballer-dani-alves.jpg

पूर्व बार्सिलोना और ब्राजीलियाई फुटबॉलर दानी अल्वेस को यौन उत्पीड़न के एक मामले में कोर्ट ने दोषी करार देते हुए साढ़े चार साल जेल की सजा सुनाई है। कैटेलोनिया की शीर्ष अदालत ने उन्हें दिसंबर 2022 में नए साल की पूर्व संध्या पर एक बार्सिलोना नाइट क्लब में एक महिला के यौन उत्पीड़न का दोषी पाया है। पीड़िता का आरोप लगाया था कि जब वह नाइट क्‍लब के बाथरूम में थी, तब अल्वेस ने उसके साथ दुष्‍कर्म किया। अल्‍वेस को सजा के साथ ही अदालत ने पीड़िता को 150,000 यूरो देने का भी आदेश दिया।


दरअसल, 40 वर्षीय पूर्व फुटबॉलर दानी अल्‍वेस को जनवरी 2023 में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्‍होंने अदालत से जमानत देने का अनुरोध भी किया, लेकिन अदालत ने अन्‍य देश में भागने के जोखिम के चलते अनुरोध को अस्वीकार कर दिया। हालांकि अब भी अल्‍वेस सजा मिलने के बाद अदालत के फैसले के खिलाफ अपील कर सकते हैं।

स्वेच्छा से नाइट क्लब के बाथरूम में गई पीडि़ता

राज्य अभियोजकों को पीड़िता ने बताया था कि उस रात उसने अल्वेस के साथ डांस किया था और वह स्वेच्छा से नाइट क्लब के बाथरूम में गई थी। लेकिन, जब वह वहां से निकलना चाहती थी, तो उसने उसे जाने नहीं दिया और उसे थप्पड़ मारा गया। इतना ही नहीं उसकी इच्छा के खिलाफ उसे यौन संबंध बनाने के लिए उसे मजबूर किया गया।

यह भी पढ़ें : आईपीएल 2024 का शेड्यूल आज होगा जारी, जानें कब-कहां देखें लाइव

अल्‍वेस पहले मुकरे, फिर कबूला जुर्म

वहीं, अल्वेस ने मुकदमे के दौरान किसी भी गलत काम से इनकार किया था। हालांकि बाद में उन्होंने यौन संबंधों की बात स्वीकार की, लेकिन कहा कि वे आपसी सहमति से बने थे। उन्‍हें बचाने के लिए मुकदमे के दौरान ये दिखाने का प्रयास किया गया कि वह जब महिला से मिले तो नशे में थे। करीब दो साल चली लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने उन्‍हें साढ़े चार साल जेल की सजा सुनाई है।

यह भी पढ़ें : चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 का ऐलान, टीम में हुए 2 बड़े बदलाव

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल