कंपनी अपने 597 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 168 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल दे रही है। इसके अलावा यूजर्स को इस प्लान में 10 जीबी हाई-स्पीड 4 जी डाटा और रोजाना 100 एसएमएस मुफ्त में दिया जा रहा है। इसका मतलब कंपनी यूजर्स को करीब 6 महीने के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल, डाटा और एसएमएस की सुविधा दे रही है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए फायदेमंद होगा जो कि ज्यादा वॉयस कॉलिंग और एसएमएस की तलाश में हैं।