
दिल्ली के इस Airport पर अब इंसान नहीं बल्कि Robot करेंगे आपकी मदद
नई दिल्ली: Robot नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले खिलौना ही सामने आता है, लेकिन अब समय के साथ Robot भी इंसानों की तरह बोलने और काम करने लगे हैं। इसका नजारा जल्द ही एयरपोर्ट पर भी देखने को मिलेगा, क्योंकि जल्द ही Robot आपके स्वागत में एयरपोर्ट पर खड़ा देखने को मिलेगा। इस रोबोट का नाम राडा रखा गया है।
दरअसल, एयरलाइंस सर्विस देने वाली कंपनी ने अपने आर्टफिशियल इंटेलिजेंस वाले रोबोट को लॉन्च किया है, जो नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 5 जुलाई से अपनी सेवा देेगा। शुरूआत में रोबोट टर्मिनल 3 पर सिग्नेचर लाउंज में काम करेगा। इसके बाद लोगों द्वारा मिले फीडबैक के आधार पर राडा को मौसम का हाल और फ्लाइट स्टेटस जैसे भी काम सौपे जाएंगे। साथ ही यात्री और उनके बच्चे इससे गेम खेल सकते है और गाना व वीडियो भी सुन-देख सकते है।
इतना ही नहीं राडा यात्रियों को विस्तार के प्रोडक्ट्स की भी जानकारी देगा। रोबोट की बॉडी को 360 डिग्री तक धूम सकती है इसके लिए इसे 4 पहियों वाले एक ट्रैक में रखा गया है। साथ ही इसमें 4 कैमरे भी लगे हुए हैं। इसकी सूचना देते हुए विस्तारा के सीईओ लेस्ली थंग ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि लोगों को नई तकनीक से जोड़े और नए तरीके के अनुभव दे।
गौरतलब है कि इससे पहले भी रोबोट से जुड़ी कई खबरें मीडिया में आती रही है, लेकिन ऐसा पहली बार देखने को मिलेगा जब किसी एयरपोर्ट पर रोबोट अपनी सेवा देगा। बता दें कि इस रोबोट को भारत में मेक इन इंडिया के तहत बनाया गया है यानी ये रोबोट पूरी तरह से स्वदेशी है।
Published on:
30 May 2018 10:35 am
बड़ी खबरें
View Allगैजेट
ट्रेंडिंग
