युवा प्रोफेशनल्स को क्रेडिटबी की ओर से 1,000 रूपये से लेकर 1,00,000 रूपये तक का पर्सनल लोन मिल सकता है। बता दें, यह लोन सिर्फ मीयूआई यूज़र्स के लिए है। जीसमे Xiaomi Mi A1 जैसे स्टॉक एंड्रॉयड फोन शामील नहीं होंगे। Xiaomi की माने तो लोन की प्रक्रिया मात्र 10 मिनट में शुरू कर दि जाएगी जो की केवाईसी वैरिफिकेशन के ज़रिए संभव होगा। सारा वैरिफिकेशन और यूज़र का निजी ब्योरा पार्टनर प्लेटफॉर्म पर जमा होगा। मी क्रेडिट वेबसाइट पर केवल एजेंट्स के नाम की लीस्ट दी गई है।