जानकारी के मुताबिक, जिले में अवैध रेत खनन की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने रणनीतिक रूप से क्षेत्र की निगरानी तेज की थी। सोमवार को बारिश के बावजूद अधिकारी और कर्मचारी छाता लेकर मौके पर पहुंचे और छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, अब तक सात चेन मशीनें जब्त की जा चुकी हैं, जिनमें से छह पांडुका थाने और एक फिंगेश्वर थाने में सुरक्षित रखी गई है।