Crime News: ब्लॉक के ग्राम सरकड़ा में एक सरकारी स्कूल उस समय दहशत में आ गया। जब 6वीं कक्षा में अध्ययनरत 11 साल का छात्र स्कूल बैग में चाकू लेकर पहुंचा। बताया गया कि वह लगातार दो-तीन दिनों से चाकू साथ लेकर आ रहा था। शिक्षकों की माने तो बच्चा क्लासरूम में बार-बार धमकी देता रहा मैं सबको मार दूंगा, टीचर को भी नहीं छोडूंगा।