इस रोड के खुलने से पहले ही कई जानलेवा हादसे हो चुके हैं। ऐसे में इस सड़क पर स्टंट खतरनाक साबित हो सकता है, लेकिन इससे बेपरवाह बाइकर्स कई बार रात के समय इस सड़क पर पहुच जाते हैं और स्टंट करते नजर आते हैं। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारी इस सड़क पर उद्घाटन से पहले लगातार जायजा लेने का काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें भी ये बाइकर्स नजर नहीं आए।