23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिल्डर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी चौंकाने वाली वजह

खबर की खास बातें- दोस्त के गोदाम पर पहुंचकर खुद को मारी गोली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना के बाद से तमाम व्यापारियों में शोक की लहर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 11 Aug 2019, 11:49 AM IST

ghaziabad

गाजियाबाद. कविनगर थाना क्षेत्र के लोहा मंडी इलाके में एक बिल्डर का गोली लगा शव सन्दिग्ध अवस्था में मिला है। बताया जा रहा है कि व्यापारी कर्ज से परेशान था। इसलिए उसने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने कर्ज से परेशान और खुद अपमानित किए जाने की बात लिखी है। उसने लिखा है कि कर्ज देने वाले हिस्ट्रीशीटर गुंडों से धमकियां दिलवा रहे थे। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- महिला सबसे चर्चित माॅल की तीसरी मंजिल से लगा दी छलांग, जानिये क्या हुआ इसके बाद

जानकारी के अनुसार, करीब 67 वर्षीय बिल्डर कैलाश चंद बावेजा गाजियाबाद के पटेल नगर में रहते थे। शनिवार को कैलाश अपनी स्कूटी से लोहा मंडी इलाके में रहने वाले अपने दोस्त व कोयला व्यापारी के कोयले के गोदाम पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि जब वह दोस्त के यहां पहुंचे तो उनका दोस्त पूजा कर रहा था। इसी बीच कैलाश बावेजा अपने दोस्त के गोदाम में बने टॉयलेट में गए और खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही उनका दोस्त अाया और कैलाश जमीन पर पड़े देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत घटना की जानकारी अपने पड़ोसी व्यापारी को दी। इसके बाद उन्होंने डाॅयल 100 नम्बर पर पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें- देवबंद: कानून बनने के बाद पति ने दिया तलाक, पति फरार

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पुलिस के मृतक के पर्स से एक पत्र भी मिला है, जिसमें लिखा है कि वह आर्थिक रूप से तंग था। तुराबनगर के एक व्यापारी को उसे तीन लाख रुपये देने हैं। व्यापारी आए दिन तगादा करता है, जिससे वह परेशान है। इसलिए उसने आत्महत्या का निर्णय लिया है। इसके साथ ही उसने लिखा है कि कर्ज देने वाले हिस्ट्रीशीटर गुंडों से परेशान करवा रहे हैं। इस घटना के बाद से तमाम लोहा व्यापारियों में शोक व्याप्त है।

यह भी पढ़ें- यूपी: पुलिस ने लेडी डॉन हसीना को किया गिरफ्तार, जुर्म की दास्तां सुन उड़ जाएंगे होश

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग