23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Ghaziabad / पत्रिका इम्पैक्ट: सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने वाले 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

पत्रिका इम्पैक्ट: सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने वाले 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Highlights - गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित सब्जी मंडी का मामला - पत्रिका में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा - आला अधिकारियों ने सब्जी मंडी में तैनात किया भारी संख्या में पुलिस बल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 12 Apr 2020, 3:13 PM IST

ghaziabad2.jpg

गाजियाबाद. साहिबाबाद सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई जाने के मामले में पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने का वीडियो वायरल होने के बाद इस समाचार को 'पत्रिका' ने 11 अप्रैल को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में 18 लोगों के खिलाफ के दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस के आला अधिकारियों ने सब्जी मंडी में भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया है। इसके अलावा संबंधित थानाध्यक्ष को भी सोशल डिस्टेंस बरकरार रखे जाने के लिए निर्देशित किया गया। इतना ही नहीं सब्जी मंडी के मंडी सचिव और वहां की एसोसिएशन से भी बात करते हुए सामाजिक दूरी बनाए जाने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें- CoronaVirus: हापुड़ के क्वारंटीन वार्ड में भर्ती एक व्यक्ति की अचानक मौत से मचा हड़कंप

क्षेत्राधिकारी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं होने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से संबंधित थाना अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह को सोशल डिस्टेंस बनाए रखे जाने के लिए निर्देशित किया गया है और अतिरिक्त पुलिस बल भी वहां लगाया गया है। साथ ही वहां की एसोसिएशन और मंडी सचिव से भी इस बारे में गहनता से बात करते हुए निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी रूप में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने कहा कि यदि जो भी लोग इसका उल्लंघन करते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल साहिबाबाद सब्जी मंडी में सोशल डिसटेंसिंग का पालन नहीं करने पर 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट शिव प्रताप शुक्ला का कहना है कि अब मंडी में बिना पास के किसी को भी एंट्री नहीं मिलेगी। साथ ही वहां के दुकानदारों और आने वालों को भी मास्क लगाना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें- सांसद आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर विश्वविद्यालय का प्रशासन ने किया अधिग्रहण