19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Ghaziabad / भाजपा को बड़ा झटका: इस बड़े नेता पर पैसे लेकर टिकट बांटने के मामले में केस दर्ज, किसी भी वक्त हो सकता है गिरफ्तार

भाजपा को बड़ा झटका: इस बड़े नेता पर पैसे लेकर टिकट बांटने के मामले में केस दर्ज, किसी भी वक्त हो सकता है गिरफ्तार

गाजियाबाद कोर्ट के आदेश पर ट्रोनिका सिटी थाने में भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत त्यागी के खिलाफ दर्ज किया गया केस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 8 Aug 2018, 10:30 AM IST

ghaziabad

भाजपा को बड़ा झटका: इस बड़े नेता पर पैसे लेकर टिकट बांटने के मामले में केस दर्ज, कभी भी हो सकता है गिरफ्तार

गाजियाबाद. 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। गाजियाबाद में पैसे लेकर निकाय चुनावों में टिकट बांटने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। बता दें कि गाजियाबाद के लोनी में एक महिला नेत्री ने भाजपा के जिलाध्यक्ष पर टिकट के एवज में 5 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया था। महिला नेत्री ने इसकी भाजपा के आला नेताओं से भी शिकायत की, लेकिन आरोपी नेता पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद महिला नेत्री ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, जिसे गंभीरता से लेते हुए आरोपी भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ ट्रोनिका सिटी थाने में केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। न्यायालय के आदेश पर लोनी के ट्रोनिका सिटी थाने में भाजपा जिला अध्यक्ष समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अब किसी भी वक्त जिलाध्यक्ष बसंत त्यागी की गिरफ्तारी हो सकती है।

यह भी पढ़े- पैसे लेकर टिकट बांटता था भाजपा का ये बड़ा नेता! अब होगी कार्रवाई

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के भाजपा जिला अध्यक्ष की मुश्किल अब बढ़ती दिखाई दे रही हैं, क्योंकि हाल में ही हुए निकाय चुनावों में पैसे लेकर टिकट बंटवारे का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। बता दें कि हाल में ही हुए निकाय चुनाव के दौरान लोनी नगर पालिका इलाके में एक महिला नेत्री ने भाजपा के जिलाध्यक्ष बसंत त्यागी पर सभासद पद के टिकट की एवज में 5 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया था। महिला नेत्री का कहना है कि इसकी शिकायत भाजपा के आला नेताओं से भी की गई थी, जिसका परिणाम यह निकला कि जिलाध्यक्ष बसंत त्यागी ने अपने कुछ लड़कों को भेजकर उसके साथ मारपीट की और इस मामले को पूरी तरह दबाए जाने के लिए उसको धमकी भी दी गई। इसके बाद यह मामला थाने तक पहुंच गया, लेकिन इसके बावजूद भाजपा का जिला अध्यक्ष पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। थक-हारकर महिला ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। महिला की अर्जी को न्यायालय ने गंभीरता से लेते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष बसंत त्यागी के खिलाफ थाना लोनी ट्रोनिका सिटी को मामला दर्ज करने के आदेश दे दिए। न्यायालय के आदेश के बाद थाना लोनी ट्रोनिका सिटी में जिलाध्यक्ष बसंत त्यागी और उनके अन्य दो साथियों पर कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है, जिसके बाद से भाजपा के जिला अध्यक्ष की मुश्किल अपनी ही सरकार में अब बढ़ती दिखाई दे रही है।

सीएम योगी आदित्यनाथ के इस बड़बोले विधायक के खिलाफ पंचायत में किया गया यह बड़ा ऐलान

उधर, इस पूरे मामले में एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य का कहना है कि एक महिला के द्वारा न्यायालय में याचिका डाली गई थी कि हाल में हुए निकाय चुनाव के दौरान टिकट बंटवारे को लेकर महिला से 5 लाख रुपये की मांग की गई थी। महिला का आरोप है कि उसके बाद जिला अध्यक्ष बसंत त्यागी ने अपने अन्य दो साथियों के साथ उन पर जानलेवा हमला किया, जिसे गंभीरता से लेते हुए न्यायालय ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी किया है। न्यायालय का पालन करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष बसंत त्यागी समेत कुल 3 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसके बाद अब उनकी गिरफ्तारी तय है।

राम मंदिर के लिए बीजेपी विधायक ने किया ऐसा वादा, देखें वीडियो-