इसके बाद पांच अगस्त को महिला गाजियाबाद के लिए रवाना होने वाली थी, लेकिन आरोपी ने उन्हें जाने नहीं दिया और फिर से दुष्कर्म की कोशिश की। जब महिला अधिकारी ने इसका विरोध किया तो उससे मारपीट की गई। रविवार देर रात महिला अधिकारी ने पुलिस को फोन करके होटल बुला लिया और आपबीती सुनाई। एएसपी धर्मवीर यादव ने बताया कि इसके बाद पुलिस आरोपी और महिला को कमला नगर थाने ले आई। कमला नगर थाने के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी वाणिज्य कर अधिकारी के खिलाफ आईपीसी की धारा-376, 323 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं महिला अधिकारी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद बयान भी दर्ज किए गए हैं।