
गाजियाबाद।देश के सबसे लंबे एलिवेटेड रोड का शुक्रवार को उद्घाटन करने के बाद रामलीला मैदान में सभा को संबोधित करने पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसपा आैर समाजवादी पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने परेशान बायर्स पर बात करते हुए यमुना प्राधिकरण में पौने दो लाख मकानों पर बायर्स को पजेशन न मिलने की वजह बतार्इ। इसके बाद साथ ही अगले महीने तक यमुना क्षेत्र में अपने फ्लैटों का पूरा रुपया दे चुके बायर्स को 50 हजार मकानों पर पजेशन दिलाने की घोषण की।
यह बतार्इ पौने दो लाख मकानों पर पजेशन न मिलने की वजह
गाजियाबाद में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने परेशान बायर्स के मुद्दें पर भी बात की।उन्होंने कहां कि यमुना विकास प्राधिकरण आैर नोएडा में करीब पौने दो लाख फ्लैटों पर अब तक बार्यस आैर गरीबों को कब्जा नहीं मिल सका है। जबकि यह बहुत पहले मिल जाना चाहिए था। सीएम ने मकानों पर कब्जा न मिलने की वजह कमीशनखोरी को बताया। उन्होंने कहा कि कमीशनखोरी की वजह से ये फ्लैट रूके रहे। अगले महीने पचास हजार फ्लैट गरीबों को बांटे जाएगे।
भूला नहीं जा सकता मुजफ्फरनगर दंगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर दंगे की एक बार फिर से बात करते हुए कहा कि इसे भूला नहीं जा सकता। सपा सरकार का शासन ऐसा था कि जनता में असुरक्षा का भाव था। लोगों को धर्म के नाम पर लड़वाया गया। दंगे कराए गए। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार एक साल पूरा कर चुकी है लेकिन आज तक भी किसी तरीके का कोई दंगा नहीं हुआ। आज अपराधी अपराध करने से पहले कई बार सोचते है।
बिना एनओसी के शुरू कर दिया था काम
समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री और कार्य़कर्ताओं ने एलिवेटिड रोड का पिछले दिनों उद्धाटन किया था। लखनऊ तक इस कारनामे की गूंज गई थी। इसकों लेकर सीएम ने कहा कि सपा ने भले ही 2014 में बिना रेलवे और पर्यावरण की एनओसी लिए इसका काम शुरू कर दिया था। इसकी वजह से लंबा लटका रहा। यहां के जनप्रतिनिधि और अधिकारियों की बदौलत आज इसका उद्धाटन औऱ जनता को एक अनमोल तोहफा मिल पाया है।
परिवार वाद के चक्कर में रूका रहा विकास
बसपा और सपा को टारगेट करते हुए सीएम ने कहा कि परिवार वाद के चक्कर में यूपी का विकास 2003 से अब तक रूका रहा। किसी ने अपने भाई के लिए काम किया तो किसी ने रिश्तेदारों के लिए। लेकिन जब आम जनता और पिछड़ो की बात आई तो सब भाषण तक सिमत रह गए।
भूमाफिया से लेकर अपराधियों में है खौफ
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीएम ने कहा कि आज भूमाफिया से लेकर बदमाश खौफ में है। पिछली सरकार में माफिया राज करते थे। आज बदमाश जमानत तुड़वाकर जेल जा रहे है। गाजियाबाद में हुई गोल्ड लूट का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि लोगों को लग रहा था कि केस खुल नहीं पाएगा। लेकिन पुलिस ने अपनी कुशलता से इसे जल्द ही खोल दिया। अब लोगों को सुरक्षित माहौल मिल रहा है।
भाषण के दौरान गिनार्इ अपनी सरकार की ये उपलब्धियां
- भाजपा सरकार ने 7 लाख 77 हजार लोगों को दिए बिजली के कनेक्शन
- गाजियाबाद है उत्तर प्रदेश का मुख्य चेहरा
- प्रदेश में वेस्ट यूपी के आठ जिले ओडीएएफ घोषित इनमें गाजियाबाद भी शामिल
- पीएम मोदी का शौचमुक्त सपना हो रहा है साकार
- सांसद और प्रतिनिधियों से स्कूल चलों अभियान को बढावा देने की अपील
- एक करोड़ बच्चों को मिलेगी मुफ्त ड्रेस, जूते, मौजे और स्वेटर
- चुनाव को देखते हुए सुशासन औऱ विकास की बात कही
- 2019 को देखते हुए जनता से विकास को चुनने की बात कही।
Published on:
30 Mar 2018 04:28 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
