दरअसल, मरीजों की संख्या ज्यादा होने के कारण ऑक्सीजन के लिए मारामारी है। खासकर इन दिनों कालाबाजारी और स्टॉक करने वाले लोग भी सक्रिय हो गए हैं, जिसके कारण जरूरतमंद लोगों को समय पर ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है और संक्रमित लोगों अस्पताल में बेड नहीं मिल रहे हैं। ऐसे लोग घर पर आइसोलेट रहकर उपचार ले रहे हैं, लेकिन उन्हें ऑक्सीजन की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए अब जिला प्रशासन ने एक विशेष योजना तैयार की है। इसके तहत ऑक्सीजन डिस्ट्रीब्यूटर के नाम घोषित कर वहां नायब तहसीलदार की देखरेख में लेखपाल और संग्रह अमीनों की ड्यूटी लगा दी गई है।