2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Driving Licence बनवाना हुआ और भी आसान, दलालों से भी मिलेगा छुटकारा

गाजियाबाद में खुले 131 जन सुविधा केंद्र। कोई भी व्यक्ति जाकर करा सकेगा ऑनलाइन कार्य।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 28 Jul 2021, 12:39 PM IST

गाजियाबाद। सरकार ने भ्रष्टाचार को खत्म करने और लोगों के कार्यों को जल्द करने के उद्देश्य से सभी विभाग में ज्यादातर ऑनलाइन काम शुरू हो गया है। लेकिन ऑनलाइन सिस्टम में आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को भी सरकार ने दूर करने के लिए सभी जगह जन सुविधा केंद्र बनाए जाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत जिला गाजियाबाद में भी कुल 131 जन सुविधा केंद्र बनाए गए हैं। लोग इन जन सुविधा केंद्र पर जाकर आसानी से सभी विभाग के कार्य ऑनलाइन करा सकेंगे। हालांकि इसके लिए प्रशासन ने फीस भी निर्धारित की है। यानी निर्धारित फीस जमा करने के बाद लोग जन सुविधा केंद्र पर ही अपने कार्य करा सकेंगे। इसका सबसे बड़ा लाभ Driving License बनवाने वालों को मिलेगा।

यह भी पढ़ें; अब Driving License के लिए घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, दलालों से मिलेगी मुक्ति

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद के जिला अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो, दलालों के चक्कर न लगाने पड़े, भ्रष्टाचार खत्म हो, इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने ज्यादातर विभाग में ऑनलाइन काम शुरू कर दिया है।लेकिन ऑनलाइन कार्य करने में आम लोगों को काफी परेशानी आ रही थी। जिसे ध्यान में रखते हुए अब हर ग्राम पंचायत में जन सुविधा केंद्र बनाया जा रहा है।गाजियाबाद में अभी तक 131 जन सुविधा केंद्र बना दिए गए हैं। यहां पर हर कार्य के लिए एक फीस निर्धारित की गई है।निर्धारित फीस के अलावा जन सुविधा केंद्र पर लोगों से अधिक फीस नहीं वसूली जा सकेगी और लोग निर्धारित फीस के तहत अपना कार्य आसानी से करा सकेंगे।

यह भी पढ़ें: मीराबाई चानू के कोच विजय शर्मा का भव्य स्वागत, कई खिलाड़ियों की बदल चुके किस्मत

उधर इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद संभागीय परिवहन विभाग के एआरटीओ (प्रशासन) विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि संभागीय परिवहन में सभी कार्य ऑनलाइन किए जा रहे हैं। खासतौर से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले लोगों को ऑनलाइन में कुछ परेशानी आती है, तो वह जन सुविधा केंद्र पर ऑनलाइन ही अपना रजिस्ट्रेशन कराने के बाद स्लॉट बुक कर ड्राइविंग लाइसेंस की सभी प्रक्रिया पूरा कर सकेंगे। इसलिए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए भी किसी दलाल के पास जाने की आवश्यकता नहीं है यानी इस प्रक्रिया के बाद लोगों को दलालों के पास जाने से छुटकारा मिलेगा।