गाजियाबाद. कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के उद्देश्य से सरकार और जिला प्रशासन की तरफ से ईद-उल-अजहा के दिन तमाम तरह की गाइडलाइन जारी की गई थी। इसका असर गाजियाबाद में उस वक्त देखने को मिला। जब लोगों ने ईद की नमाज अपने घरों पर ही रहकर अदा करते हुए अमन-चैन की दुआ की। साथ ही अपने अन्य साथियों से भी यह अपील की कि इस दौरान सरकार की गाइडलाइन का पूरी तरह सभी लोग पालन करें और साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखें यानी कुर्बानी के बाद यह ध्यान रखा जाए कि सड़क या खुले में गंदगी ना फैले।