श्मशान घाट के प्रबंधक मनीष का कहना है कि कोविड-19 महामारी के चलते श्मशान घाट पर मुर्दों की वेटिंग लिस्ट चल रही है। एक दिन तो वह भी आया था कि जब दाह संस्कार स्थल फुल हो गया और पार्थिव शरीरों को दाह संस्कार के लिए दूसरी जगह ले जाया गया। उन्होंने बताया कि यहां कोविड-19 संक्रमित मरीजों की मौत के बाद उनकी बॉडी यहां लाई जाती है और उनका दाह संस्कार किया जा रहा है, जिसके कारण कोविड-19 का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। उनका कहना है कि इस बारे में नगर निगम को भी लिखा गया है, जिसके बाद नगर निगम ने श्मशान घाट पर दाह संस्कार कराने वाले लोगों और यहां आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए अब सैनिटाइजर से लेकर शरीर का तापमान मापने वाले यंत्र की व्यवस्था कराई है। उन्होंने यह भी बताया कि वह मृतकों के वस्त्रों को लेकर भी एक पत्र लिख चुके हैं, लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है और अब इस मामले में उन्होंने खुद और भाजपा के पार्षद राजीव शर्मा ने सीधे-सीधे जीडीए को जिम्मेदार बताया है। बहरहाल अभी यहां दो गुट बने हुए हैं, जिसके कारण हिंडन मोक्ष स्थली पर कई मामलों को लेकर तनातनी चल रही है।