गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि जीडीए की तमाम ऐसी संपत्ति हैं, जो काफी समय से किसी कारणवश नहीं बिक पाई है। ऐसी सभी संपत्तियों को चिन्हित कर लिया गया है। पितृपक्ष के बाद नवरात्रि में ऐसी सभी संपत्तियों को नीलाम किया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि विभिन्न योजनाओं में व्यावसायिक और औद्योगिक संपत्ति जीडीए की लगातार बिक रही है।